तेंदुआ ने बच्ची पर हमला कर उसके आधे शव को खाया….

तेंदुआ ने बच्ची पर हमला कर उसके आधे शव को खाया….
सत्येंद्र कुमार केसरी,,, भंडरिया
गढ़वा जिले के भंडरिया से हृदयविदारक घटना सामने आयी है। गांव की दुकान से शाम को बिस्किट लेने गए नौ वर्ष के बच्चे पर जंगली तेंदुआ ने हमला कर दिया और उसे मार डाला।इतना ही नहीं, उसके शव के आधा हिस्से को खा गया। इस हादसे के बाद गांव में सनसनी फैल गई। दहशत के बीच अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार भंडरिया थाना क्षेत्र के रोदो गांव निवासी ब्रह्मदेव तुरी के 9 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार तुरी बुधवार की शाम दुकान में बिस्कुट लेने गया था। रास्ते में जंगली तेंदुआ ने उन पर हमला कर दिया। जब शाम को घर नहीं लौटा तब घर के लोग काफी खोजबीन की ।सुबह में तुरी टोला स्कूल के बगल में विक्रम का कपड़ा और शव को लोगों ने देखा। शव के आधे हिस्से को बाघ ने नोच नोच कर खा गया था। बच्चे का कपड़ा से उसकी पहचान की गई। लोगों में  इसकी खबर जंगल की आग तरह फैल गई ।घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग, पुलिस प्रशासन व अंचल अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। मृतक विक्रम कुमार तुरी उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय तुरी टोला में तीसरा क्लास में पढ़ता था। इसकी मौत से पूरा  गांव और स्कूल परिवार में शोक व्याप्त है। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
भंडरिया थाना क्षेत्र के रोदो गांव में तेंदुए के द्वारा एक 9  वर्षीय बच्चे पर हमला कर उसे मौत के घाट उतारने के बाद मृतक के शव को अपना आहार बनाने की घटना की जानकारी मिलने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार भारती, जिप सदस्य हिरवंती देवी ,प्रखंड प्रमुख रुकमणी देवी, बिजका पंचायत के मुखिया पति महेश्वर सिंह, पंचायत सचिव प्रभु दयाल राम मृतक के घर रोदो पहुंच मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया तथा ₹5000 नगद व 50 केजी चावल तत्काल सहायता के रूप में प्रदान किया।