भाजपा नेताओं ने स्कूलों में केक काटकर बच्चों के साथ मनाया कृषि मंत्री राम विचार नेताम का जन्मदिन, बच्चों को कराया न्योता भोजन एवं स्वास्थ्य केंद्र में बांटे फल….

प्रतापपुर

छत्तीसगढ़ शासन के कृषि मंत्री राम विचार नेताम के जन्मदिन के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अजीत चरण सिंह एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष थउलाराम ने  भाजपा जिला उपाध्यक्ष लाल संतोष  सिंह एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष अक्षय तिवारी की उपस्थिति में  केक काट कर जन्मदिन मनाया गया,न्योता भोजन का आयोजन किया गया एवं स्वास्थ्य केंद्र में फल वितरित किया गया।

भारतीय परम्परा का निर्वहन करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने सामुदायिक सहभागिता से स्कूलों में बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की शुरुआत की है और योजना को न्योता भोजन का नाम दिया है।यह विभिन्न त्यौहारों या अवसरों जैसे वर्षगांठ, जन्मदिन, विवाह और राष्ट्रीय पर्व आदि पर बड़ी संख्या में लोगों को भोजन प्रदान करने की भारतीय परम्परा पर आधारित है तथा कोई भी इसमें योगदान दे सकता है।प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से न्योता भोजन परोसने की बातें सामने आ रही हैं। इसी कड़ी आज छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री राम विचार नेताम जी के जन्मदिन के अवसर पर प्रतापपुर के कई स्कूलों मे केक काट के न्योता भोज का आयोजन कर जन्मदिन मनाया गया वही बच्चों के साथ न्योता भोज के बाद सामुदायिक स्वास्थ केंद्र प्रतापपुर मे मरीजों को फल वितरण कर जन्मदिन मनाया गया । न्योता भोज का कार्यक्रम अजित शरण सिंह और थउला राम के द्वारा रखा गया था। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अक्षय तिवारी,लाल संतोष सिंह, मुकेश तायल, राजेश कश्यप,विनोद श्रेष्ठ,राजेश पाठक, प्रशांत सिंह, धीरेन्द्र यादव शिक्षक, धर्मपाल सिंह,अमिताभ कुमार पटवा,समनुनिशा, भारी संख्या में ग्रामीण एवं बच्चे उपस्थित रहे।