भंडरिया प्रखंड क्षेत्र में ईसाई समुदाय का महत्वपूर्ण पर्व क्रिसमस हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई….

भंडरिया प्रखंड क्षेत्र में ईसाई समुदाय का महत्वपूर्ण पर्व क्रिसमस हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई….
सत्येंद्र कुमार केसरी ,,, भंडरिया
भंडरिया प्रखंड क्षेत्र में ईसाई समुदाय का महत्वपूर्ण पर्व क्रिसमस हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। इस मौके पर ईसाई समुदाय द्वारा चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। भंडरिया सीएनआई चर्च में फादर अलेक्सियुस गुड़िया, खजूरी चर्च में फादर सुखलाल पन्ना ,कंजिया चर्च में फादर ख्रीस्टोफर डुंगडुंग और नोर्बट तिर्की ने विशेष प्रार्थना कराई। इस मौके पर चर्च को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। ईसाई समुदाय के लोगों को इस पर्व का बेसब्री से इंतजार रहा करता है। यह पर्व आते  ही लोग खुशी से झूम उठे। बच्चे बुढ़े जवान सभी लोगों ने सुबह में ही नहा कर नए कपड़े पहन कर अपने गांव के चर्च में पहुंच गए थे। चर्च में फादर ने विशेष प्रार्थना सभा कराई। इस दौरान उन्होंने प्रभु यीशु मसीह के संदेश को सुनाया , और कहा कि प्रभु यीशु मसीह के बताए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है ।इस मौके पर जेम्स कुजूर, प्रभुदयाल मिंज, डेविड गिद्ध, लॉरेंस कुजूर, सोभावती कुजुर, हरिदास तिर्की, फरदीनन्द टोप्पो, जॉन पीटर गिद्ध सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।