संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन पर जताया शोक कहा हमेसा हशाने वाला रुला कर चले गया…..

कुनकुरी✍️ जितेन्द्र गुप्ता

संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन पर जताया शोक, कहा, उनका जाना देश और कला जगत के लिए बड़ा नुक्सान

संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राजू श्रीवास्तव के निधन की जानकारी मिलते ही दुख जताते हुये कहा कि राजू श्रीवास्तव ने हम सबका बहुत मनोरंजन किया। उनका जाना देश के लिए और कला जगत के लिए बड़ा नुकसान है।
इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि कॉमेडी प्रेमियों के ‘गजोधर’ श्री राजू श्रीवास्तव के निधन का समाचार दुखद है।

उन्होंने हास्य विधा का एक नया स्वरूप देश के सामने प्रस्तुत किया। उनका जाना कला की एक बड़ी क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिवार तथा चाहने वालों को हिम्मत दे। राजू श्रीवास्तव के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुये उन्होंने कहा कि वे एक बहुत अच्छे कलाकार थे। हम सभी को हंसाते हंसाते हुए सभी को रुला कर चले गए।