स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रतापपुर में कक्षा 1ली से 12वी तक प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की पात्र – अपात्र सूची जारी…..

 

प्रतापपुर

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल योजना के तहत् संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रतापपुर जिला सूरजपुर शिक्षा सत्र 2022 – 23 हेतु कक्षा 1ली से 12वी तक में विद्यार्थियों के प्रवेश हेतु पात्र –अपात्र सूची जारी कर दी हैं।

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर बी सिंह ने बताया कि शिक्षा सत्र2022 – 23 हेतु कक्षा 1ली से 12वी तक में प्रवेश हेतु आवेदन प्राप्त करने के पश्चात विद्यार्थियों कि पात्र – अपात्र सूची सूचना पटल और sagespratappur.com पर जारी कर दिया गया है। पालक अवलोकन कर दिनांक 30/05/2022 तक दावा आपति विद्यालय में प्रस्तुत कर सकते है. उक्त दिनांक के पश्चात प्रस्तुत दावा आपति मान्य नहीं होगी।