सूरजपुर जिले के मुकेश गर्ग बने छग गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा…..

 

 

रायपुर (होस) / सूरजपुर जिले के युवा तुर्क व कद्दावर भाजपा मुकेश गर्ग को छत्तीसगढ़ सरकार ने एक आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का अध्यक्ष बनाया है। सरकार बनने के बाद किसी निगम,मंडल या आयोग की यह पहली नियुक्ति की गई है। बाकी निगम, मंडल या आयोग में नियुक्ति लोकसभा चुनाव के बाद की जाएगी। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का अध्यक्ष बनने मुकेश गर्ग को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलेगा तथा उन्हें कैबिनेट मंत्री वाली सारी सुख सुविधा प्राप्त होगी। उन्हें रायपुर में सरकारी आवास भी आबंटित किया गया है, जहां वह होली के दिन गृह प्रवेश करेंगे।

उल्लेखनीय है कि मुकेश गर्ग प्रेम नगर विधानसभा से टिकट के दावेदार भी रहे हैं लेकिन जातिगत समीकरण की वजह से वह टिकट से वंचित हो गए थे लेकिन इसके बाद उन्हें प्रेम नगर विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया था जहां उन्होंने प्रेम नगर विधानसभा में ताबड़तोड़ मेहनत कर भूलन सिंह को शानदार दार जीत हासिल करवाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा भटगांव विधानसभा सीट में भी उन्होंने लक्ष्मी राजवाड़े को जितने में जो अहम भूमिका निभाई, वह किसी से छिपी नहीं है।
उनकी अहम भूमिका के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अब मुकेश गर्ग को उचित स्थान दिया है। वर्तमान में वह भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ओजस्वी वक्ता होने के साथ ही उनके पास समर्थकों की अच्छी लंबी चौड़ी फौज है।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का अध्यक्ष बनने के बाद मुकेश गर्ग ने होली हुड़दंग की टीम को सबसे पहले इंटरव्यू देते हुए बताया कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है वह उसे पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे, उन्होंने कहा कि सबसे पहले सूरजपुर जिला मुख्यालय में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के 300 मकान बनाया जाएगा। जिसका निर्माण उनके खास शिष्यो द्वारा किया जाएगा। इसके बाद रायपुर में 94 लाख मकान का निर्माण किया जाएगा। जिसका निर्माण कार्य राजवाड़े कंस्ट्रक्शन कंपनी के चंचल राजवाड़े, तीरथ राजवाड़े और सतेन्द्र राजवाड़े द्वारा मिलकर किया जाएगा।