जिले में गरिमामय वातावरण में गौरवान्वित के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस, कलेक्टर ने सौंपी विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारी……

 

 

* गणतंत्र दिवस में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शित की जाएगी आकर्षक झांकी.

* सांस्कृतिक कार्यक्रमों का नहीं होगा आयोजन.

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर/ प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2023 दिन गुरुवार को गरिमामय तरीके से आयोजित होगा। कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए विशेष सावधानी के साथ समारोह का आयोजन के संबंध में शासन द्वारा निर्देश दिये गये हैं। राज्य स्तर पर (राजधानी रायपुर में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन राजधानी रायपुर में गणतंत्र दिवस का समारोह कार्यक्रम स्थानीय पुलिस परेड ग्राउण्ड में प्रातः 9.00 बजे से निर्धारित समयानुसार आयोजित किया जाएगा।

* प्रमुख रूप से निम्नानुसार कार्यक्रम आयोजित किए जाए-  राज्यपाल  द्वारा पुलिस परेड ग्राउण्ड, रायपुर में ध्वजारोहण एवं परेड के कार्यक्रम विधिवत आयोजित होंगे परेड में सी.आर.पी. एफ., सी.आई.एस.एफ., डी.एफ., जेल बल, होम गार्ड, एस.टी.एफ., कमाण्डों, बी.एस.एफ., आई.टी.बी.पी. एवं अन्य सशस्त्र बल की टुकड़ियाँ शामिल होंगी।  राज्यपाल समारोह में उपस्थित व्यक्तियों को संबोधित करेंगी। पदक अलंकरण समारोह गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कार एवं पदकों का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। झांकियों का प्रदर्शन समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों, संस्थानों द्वारा तैयार की गई चलित झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।

समारोह स्थल पर यथा समय से गुब्बारे उड़ाये जाए। उक्त समारोह, कार्यक्रम के अवसर पर मास्क पहनना, सामाजिक दूरी आदि पालन किया जाए।

जिला मुख्यालय स्तर पर समारोह का आयोजन – जिला मुख्यालयों में शासन द्वारा विनिर्दिष्ट मंत्री, महानुभाव हो ध्वजारोहण किया जाकर परेड की सलामी ली जाएगी एवं  मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। विनिर्दिष्ट  मंत्री, महानुभाव के नाम की जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जिला कलेक्टरों को पृथक से भेजी जाएगी तथा  मुख्यमंत्री का संदेश जनसंपर्क विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। यह स्पष्ट किया जाता है कि केवल जिला मुख्यालयों में परेड आयोजित की जाए जिला मुख्यालयों के अलावा अन्य किसी स्थान पर परेड आयोजित नहीं होगी। परेड में सेना (जहाँ उपलब्ध हो), पुलिस, नगर सेना, जेल प्रहरी की टुकड़ियां भाग लेंगी। यह ध्यान रखा जाए कि समारोह में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम गरिमामय एवं सचिपूर्ण हों। जिला स्तर पर विभिन्न विभागों व योजनाओं की चलित झांकियों का प्रदर्शन किया जाये एवं समारोह स्थल पर यथा समय रंगीन गुब्बारे उड़ाये जाये। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का निर्धारण मान. मुख्य अतिथि के परामर्श से किया जाए।

जनपद पंचायत एवे तहसील स्तर पर समारोह का आयोजन – जनपद पंचायत मुख्यालयों पर संबंधित जनपद पंचायत अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा एवं राष्ट्रगान होगा। ऐसी नगर पालिका, नगर पंचायत जिनका मुख्यालय ब्लॉक मुख्यालय पर नहीं है, उनमें अध्यक्ष, नगर पालिका, नगर पंचायत द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।

पंचायत मुख्यालयए एवं बड़े ग्राम स्तर पंचायत मुख्यालयों में सरपंच द्वारा एवं बड़े गांवो में गांवों के मुखिया द्वारा ध्वजारोहण किया जाकर सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान गाया जाए।
प्रदेश की राजधानी रायपुर एवं अन्य जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाली मुख्य समारोह चूंकि प्रातः 9ः00 बजे से प्रारंभ होगा। इसे देखते हुये रायपुर एवं अन्य जिला मुख्यालयों में स्थित शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण कार्यक्रम यथासंभव प्रातः 8ः00 बजे के पूर्व सम्पन्न कर लिया जाए, ताकि उन कार्यालयों के अधिकारी, कर्मचारीगण जिले के मुख्य समारोह में भाग ले सकें। विभाग एवं कार्यालय प्रमुख द्वारा उनके कार्यालय में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया जाए तथा ध्वजारोहण के पश्चात् सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान (जन-गण-मन) गाया जाए।

इस वर्ष कोविड-19 तथा कोविड वेरिएंट के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए स्कूली बच्चों का कार्यक्रम तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाए। बैठक व्यवस्था में भी सामाजिक एवं व्यक्तिगत दूरी का विशेष रूप से ध्यान रखा जाये। सभी शासकीय, सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 2023 की रात्रि में प्रदेश के सभी शासकीय, सार्वजनिक भवनों, राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाए।