कलेक्टर ने छ.ग. राज्य भण्डारण गृह निगम का किया औचक निरीक्षण…..

 

 

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर/ कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने सूरजपुर के नमदगिरी स्थित छत्तीसगढ़ राज्य भण्डारण गृह निगम का आकस्मिक निरीक्षण किया। उनके द्वारा खरीफ 2022-23 में कस्टम मिलिंग के तहत् जिले के राइर्स मिलर्स द्वारा जमा किये गये चावल का निरीक्षण किया गया। उन्होंने गोदाम परिसर के सभी गोदामों का निरीक्षण किया। जिसमें भण्डारण नमक, शक्कर, चना, चावल की गुणवत्ता की भी परीक्षण किया गया। मौके पर नागरिक आपूर्ति निगम सूरजपुर के गुणवत्ता निरीक्षक एन.एस. एक्का के द्वारा गोदाम में जमा चावल के गुणवत्ता का विश्लेषण कलेक्टर के समक्ष किया गया। लिए गये सैम्पल चावल सभी मापदण्डों में सही पाया गया। इसके पश्चात् मार्कफेड के गोदाम का भी निरीक्षण किया गया।

कलेक्टर ने राइस मिलर्स के द्वारा डम्प किये गये चावल का विस्तृत निरीक्षण किया। इनके चावल से भरे बोरे का अवलोकन, बोरे में लगे फ्लेग अवलोकन के साथ ही गोदाम परिसर का मुवायना किया गया। मुआयना के दौरान खाद्य अधिकारी विजय किरण, जिला प्रबंधक नान दिनेश ओझा, नोडल अधिकारी छ.ग. राज्य भण्डारण निगम एन.एल. चौधरी, गुणवत्ता निरीक्षक निर्मल साय एक्का एवं प्रदाय केन्द्र प्रभारी सत्येन्द्र साहू उपस्थित थे।