अमित सिंह देव बने किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, समर्थकों में खुशी की लहर…..

 

लखनपुर ,अमित बारी

लखनपुर:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी पी एल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य और पंचायत मंत्री टी एस सिंह देव,चंदन यादव सह प्रभारी छत्तीसगढ़, सप्तगिरी उल्का, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राम विलास साहू और छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेष सिंह देव के अनुशंसा पर लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव को सरगुजा किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति की गई हैं। जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति होने पर सरगुजा जिला सहित छेत्र में हर्ष की लहर है। इस नियुक्ति पर अमित सिंह देव ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।