पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत…..

 

 

प्रतापपुर

भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजमोहन अग्रवाल (पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन) एवं छत्तीसगढ़ श्रम आयोग की पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह मेजर का भारतीय जनता पार्टी कार्यालय प्रतापपुर में प्रतापपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया ।
भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम में बलरामपुर से जिला मुख्यालय सूरजपुर जा रहे भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजमोहन अग्रवाल एवं छत्तीसगढ़ श्रम आयोग के पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह मेजर ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय प्रतापपुर में रुक कर भाजपा एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात किया। इस दौरान भाजपा एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ दे कर स्वागत किया । इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री अवधेश पांडे नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि एवं व्यापारी प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक मुकेश तायल आईटी सेल प्रभारी विक्रम नामदेव किसान मोर्चा मंडल महामंत्री राम लखन सिंह आज आजा मोर्चा के मंडल महामंत्री राजू सिंह, भाजयुमो के जिला मंत्री प्रतापपुर मंडल के प्रभारीअभय तिवारी, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख विश्वजीत सोनी, जिला कार्यसमिति सदस्य विक्रम सिंह, पार्षद योगेंद्र सिंह, नंदा यादव, आईटी सेल संयोजक विक्रम नामदेव, भाजयुमो अध्यक्ष विजेंद्र कश्यप, महामंत्री विकास तिवारी, कोषाध्यक्ष शुभम सोनी, राजकुमार सिंह, प्रेम सिंह, श्याम केवल सिंह मरावी, चंदन कुशवाहा, अनुराग पटेल, पुष्पेंद्र गुप्ता एवं समस्त भाजयुमो एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त सदस्य सम्मिलित होकर आदरणीय बृजमोहन अग्रवाल जी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं सम्मान किया।