पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल पहुंचे लखनपुर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर किया भव्य स्वागत….

 

 

लखनपुर, अमित बारी

छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल 5 जून दिन रविवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे लखनपुर भाजपा नेता राजेश अग्रवाल के निवास पर पहुंचे जहां भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया साथ ही पार्टी संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। सरगुजा जिले में खुलने वाले कोयला खदान को लेकर भूमि अधिग्रहण व हसदेव अरण्य में पेड़ों की कटाई को लेकर ग्रामीण महीनों से विरोध में बैठे हैं। आदिवासी ग्रामीण खदान के लिए अपने जल जंगल जमीन की बलि नहीं देना चाहते लेकिन वन विभाग ने पेड़ों की कटाई शुरू कर दिया है।जिसके विरोध में ग्रामीण आंदोलनरत है।। तो वही आंदोलन पर बैठे ग्रामीणों को समर्थन देने पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम सहित भाजपा के पदाधिकारी गण ग्राम घाटबर्रा पहुंच आंदोलन में शामिल होंगे।

इस दौरान उनके साथ पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा, पूर्व सांसद कमलभान सिंह ,भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह सिसोदिया, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, अभिमन्यु गुप्ता, ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ,पार्षद आलोक दुबे, सूरजपुर भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, ओबीसी जिला अध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेता राजेश अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, बृज किशोर पांडे, नगर पंचायत लखनपुर अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू, भाजपा महामंत्री सतनारायण साहू, शमीम खान, सजदुल खान, तबरेज खान, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।