मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनांतर्गत हेतु इच्छुक व्यक्ति कर सकते हैं आवेदन आमंत्रित…..

 

 

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर/  मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना वर्ष 2022-23 के लिए इच्छुक आवेदकों से उद्यम, सेवा एवं व्यवसाय हेतु निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन पत्र मय आवश्यक दस्तावेज दो प्रतियों में 31 जुलाई 2022 तक आमंत्रित किया गया है।

उद्योग हेतु अधिकतम राशि 25 लाख, सेवा उद्यम हेतु अधिकतम राशि 10 लाख एवं व्यवसाय हेतु 2 लाख तक परियोजना हेतु आवेदन स्वीकार किये जायेगें। योजनान्तर्गत पात्रतानुसार 10 प्रतिशत से 25 प्रतिशत तक अधिकतम राशि 1.50 लाख तक अनुदान प्रदान किया जायेगा।

योजनान्तर्गत आवेदन करने हेतु आवेदक न्यूनतम 8वीं उत्तीर्ण हो, उम्र 18 से 35 वर्ष हो तथा परिवार की वार्षिक आय 3 लाख से कम हो। विस्तृत जानकारी के लिये कार्यालय महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, औद्योगिक क्षेत्र नयनपुर गिरवरगंज, सूरजपुर से सम्पर्क किया जा सकता है।