कांग्रेस के गढ़ बालाझार में काफी लोगो ने भाजपा प्रवेश किया….

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता

कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले बालाझर में फिर कांग्रेस को लगा बड़ा झटका
उग्रसेन वैष्णव के साथ  मोहल्ले के लोग हुए भाजपा में शामिल

विकास के खोखले दाव से नाराज होकर बालाझर के चिमटापानी,चोरपानी,कुंडापानी, लालपारा , और लाइनपारा के लोगो ने एक साथ में कांग्रेस का दामन छोड़ते हुए भाजपा में शामिल हुए। मोदी के नीति और गोमती साय के लोकप्रियता से प्रभावित होकर सभी एक स्वर में भाजपा के शासनकाल में हुए कार्यों का बखान अपने जुबान से करने लगे। साथ ही भूपेश सरकार के कार्यकाल मे हुए भ्रस्टाचार से परेशान होकर भाजपा में प्रवेश किया हैं।


स्वसहायता समूह के महिलाओं का कहना है कि भूपेश सरकार तो गोबर तक को नही छोड़ा उसमे भी मिलावट करके घोटाला कर दिया।
सभी एक साथ भाजपा में शामिल होते हुए काफी उत्साहित नजर आए। भाजपा प्रवेश करते समय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विशाल अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण यादव, गोविंद वैष्णव, सुनील शर्मा, कीर्तन भोय, अंकित त्रिपाठी, सूरज त्रिपाठी रोहित वैष्णव, गणेश भोय एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।