छठ घाट का भोजपुरी समाज ने किया निरीक्षण:महापर्व को लेकर तैयारी शुरू….

पत्थलगांव✍️ जितेन्द्र गुप्ता

छठ घाट का भोजपुरी समाज ने किया निरीक्षण:महापर्व को लेकर तैयारी शुरू


पत्थलगांव- आस्था का महापर्व छठ पूजा आने वाला है। इसको लेकर भोजपुरी समाज के संरक्षक, पदाधिकारी , एवं सदस्यों के द्वारा पूरन तालाब और प्रेमनगर का निरीक्षण करने पहुंचे। घाटों के निरीक्षण में समाज के अध्यक्ष अभय सिंग, सरंक्षक बच्चन दुबे ,श्याम नारायण गुप्ता, जितेन्द्र गुप्ता ,अनिल गुप्ता, संजय तिवारी , नीरज गुप्ता, रोशन साहू ,सहित कई लोग मौजूद थे। रविवार को तालाब के छठ पूजा घाट का जायजा लिया तो गंदगी से बजबजाते नजर आए।

निरीक्षण के क्रम में सरंक्षक श्याम नारायण गुप्ता ने नगर पंचायत कर्मियों से घाट की साफ सफाई करवाने की बात कही। छठ पूजा में सफाई का बड़ा महत्व है। ऐसे में शहर का एकमात्र तालाब जहां महिलाएं छठ पूजा के लिए जाती हैं, वहा गंदगी से सराबोर हैं। बता दे की पत्थलगांव में छठ पूजा का विशेष महत्व है, यहां बड़ी संख्या में बिहार, झारखण्ड और उत्तरप्रदेश के लोग रहते है। उनके साथ दूसरे लोगो की भी आस्था छठ पर्व से जुड़ गई है। छठ पूजा की शुरुआत इस साल 17 नंवबर 2023, शुक्रवार से होगी, सोमवार को कार्तिक महीने में शुक्ल पक्ष की षष्ठी यानी छठी तिथि से आरंभ होगा. ये पर्व चार दिनों तक मनाया जाता है. छठ का पर्व दिवाली के 6 दिन बाद मनाया जाता है. छठ की शुरूआत नहाय-खाय के साथ होती है. छठ के दूसरे दिन को खरना कहते हैं. इस दिन व्रती को पूरे दिन व्रत रखना होगा. शाम को व्रती महिलाएं मिट्टी के चूल्हे पर गुड़वाली खीर का प्रसाद बनाती हैं. छठ व्रत के तीसरे दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है. इस दिन महिलाएं शाम के समय तालाब या नदी में जाकर सूर्य भगवान को अर्घ्य देती है. चौथे दिन सूर्य देव को जल देकर छठ का समापन किया जाता है।