ड्यूटी के टाइम पर हुई लापरवाही मिल गया कारण बताओं नोटिस…. vn

 

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर/ स्थैतिक निगरानी दल (एस.एस.टी) के गंगाराम साहू ,  सुरेन्द्र सिंह,  साहिबा गनी,  महिपाल राम कुजून की ड्यूटी विधानसभा क्षेत्र भटगांव (05) में लगाई गई थी। यह ड्यूटी रात्रि 10ः00 बजें से प्रातः 06ः00 बजें तक के लिए अजबनगर (थाना जयनगर) सरगुजा बार्डर चेक पोस्ट में तय थी। एक न्यूज चैनल के विडियो क्लिप अनुसार ड्यूटी पर तैनात लोेग चेक पोस्ट (ड्यूटी स्थल) पर सोते हुए दर्शित पाये गये। जिसके कारण ड्यूटी में दिये गए दायित्वों का निर्वहन सही तरीके से न करने पर सभी को जिला निर्वाचन अधिकारी  संजय अग्रवाल द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।