नवोदय विद्यालय संकुल स्तरीय ताइक्वांडो व क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल हुए प्रतिभागी….

 

 

 

सीतापुर

जवाहर नवोदय विद्यालय खलीबा,अंबिकापुर,जिला- सरगुजा में 11 अप्रैल 2023 से 12 अप्रैल 2023 तक संकुल स्तरीय क्रिकेट एवं ताइक्वांडो (बालक एवं बालिका वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सुरेन्द्र पाल के अध्यक्षता में किया गया। जिसमें जवाहर नवोदय विद्यालय के रायगढ़ संकुल से आए हुए नवोदय विद्यालय सरगुजा, कोरबा,सूरजपुर,कोरिया, रायगढ़,बिलासपुर एवं महासमुंद के विभिन्न वर्ग(अंडर 14/17/19) के कुल 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

खेल के निर्णायक के रूप में एस.जी.एफ.आई. स्कूल गेम्स फाउंडेशन ऑफ इंडिया के कोच ज्ञानेश्वर सिंह, सौभिक दास गुप्ता एवं ताइक्वांडो कोच सुश्री अंजली सिंह, अमन गुप्ता एवं सुश्री सावित्री तिवारी रही।
12 अप्रैल 2023 को पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह का आयोजन किया गया। खेल की आयोजिका विद्यालय की खेल शिक्षिका सुश्री नीलकमल चड्ढा रही। साथ ही विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, अन्य कर्मचारीगण एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।