भोजपुरी समाज बड़े ही धूमधाम से मनाएगा होली मिलन समारोह तैयारी लगभग पूर्ण….

पत्थलगांव✍️जितेन्द्र गुप्ता

 

भोजपुरी समाज मनाएगा धूमधाम से होली मिलन समारोह

पिछले वर्ष की तरह ही इस बार भी भोजपुरी समाज बड़े ही धूमधाम से होली मिलन समारोह मनाने तैयारी में जुटा है। कल मंगलवार को शाम 3 बजे से पुरानी बस्ती के स्कूल ग्राउंड में बाजे गाजे के साथ रंग गुलाल के रंगारंग कार्यक्रम के साथ भोजपुरी समाज के लोग मंजीरा ढोलक के थाप में भोजपुरी गानो के संग नाचेंगे गाएंगे फिर रात्रि सात बजे होलिका दहन किया जाएगा

 

भोजपुरी समाज के संरक्षक मनोज तिवारी ने बताया कि भोजपुरी समाज के लोगो का महत्वपूर्ण त्यौहारो मेसे एक है होली का पर्व जिसे हम भोजपुरी लोग बहुत ही धूमधाम से मनाया करते है। इस बार सभी समाजिक भाइयों के साथ पुरानी बस्ती के स्कूल ग्राउंड में धूमधाम से होली मिलन समारोह मनाएंगे।

आज इस तैयारी को अंतिम रूप देने भोजपुरी समाज के अध्यक्ष अभय प्रताप सिंग, उपाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता, कृष्णा सिंह, कोषाध्यक्ष अमर तिवारी, संरक्षक मनोज तिवारी,बच्चन दुब्बे, श्याम नारायण गुप्ता, छठ पूजा समिति के अध्यक्ष धनन्जय तिवारी, नीरज गुप्ता, संजय तिवारी, पवन गुप्ता, शम्भु  गुप्ता, कुन्दन गुप्ता, प्रेम गुप्ता, राजू ,नीरज गुप्ता अक्षय गिरी, विक्की गुप्ता , बिनोद साहू समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।