कांग्रेस सरकार के चार साल मे छत्तीसगढ़ बना भ्रष्टाचार का गढ़ – अरुण साव

 

 

 

* भटगांव मे आयोजित किसान आक्रोश रैली में भाजपा ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा.

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर– भाजपा किसान मोर्चा द्वारा विशाल किसान आक्रोश रैली व आमसभा का आयोजन स्टेडियम ग्राउंड भटगांव में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी, किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पवन साहू, पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकरण साहू की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। रैली के दौरान भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार को जमकर घेरा तथा आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार को उखाड़ने फेंकने का संकल्प लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भूपेश सरकार को किसान ,युवा व गरीब विरोधी बताया उन्होंने भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ का लबरा बताते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की इतिहास रही है देश में 60 साल तक राज करने के बाद भी गरीबी हटाओ सिर्फ नारा रहा। इस देश में जब अटल सरकार आई तब गांव गरीब की चिंता की गई व किसानों को दिया जाने वाला कृषि ऋण शून्य प्रतिशत कर दिया गया।भूपेश सरकार में किसान के एक लाख बिजली कनेक्शन कई वर्षों से लंबित है और बिजली हाफ नही हुआ बल्कि चार गुना करके अन्याय में जुटे हुए हैं।भूपेश सरकार ने गरीब का आवास रोककर तथा नलजल योजना में भ्रष्टचार कर गरीब को उनके अधिकार से वंचित कर रखा है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार,नशा,धर्मांतरण का गढ़ बना दिया है इसलिए इस सरकार को 2023 में कमल का बटन दबाकर उखाड़ फेंकना है।

श्री साव ने मुख्यमंत्री भूपेश पर तंज कसते हुए कहा कि भूपेश बघेल किसान का बेटा नहीं है बल्कि रुपैया का बेटा है कोयला ,रेता और अधिकारियों से कमीशन से पैसा लेकर दिल्ली पहुंचाने का काम करते हैं। डेढ़ किलोमीटर गुलाब की सड़क प्रियंका गांधी के लिए बनाते हैं गरीब को मकान नहीं लेकिन कुर्सी बचाने के लिए पंखुड़ी बिछाते हैं ताकि इनकी कुर्सी सुरक्षित रहे इसी कार्य में जुटे हुए हैं।

पूर्व आईएएस व प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि थाना तहसील जिला में अधिकारी और कर्मचारी के कमीशनखोरी व उगाही के लिए कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए मुख्यमंत्री, मंत्री व विधायक की मिलीभगत बताया। उन्होंने बताया कि मैंने एसडीएम को फोन लगाया की सीमांकन रकबा सुधारने का पैसा लेते हो क्या? तो उन्होंने बताया कि इस सरकार में मंथली रिचार्ज टॉप अप हर महीने कराना पड़ता है अगर ना करें तो तबादला हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 4 साल के धान खरीदी मोदी सरकार के भरोसे किया है। लेकिन पीठ भूपेश बघेल अपना थपथपाते है जबकि इन चार वर्षों में केंद्र सरकार ने ₹51000 करोड़ दिया है और भूपेश बघेल की सरकार ने मात्र ₹11000 करोड़ दिए।यह सरकार लबरा ठगरा सरकार है।

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कहां की यहां के राजा के संयोजन में जन घोषणा पत्र में 36 वादे किए थे पर कोई भी पूरे नही किए।श्री साहू ने किसानों की आड़ में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।

कार्यक्रम को पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा,पूर्व विधायक रजनी त्रिपाठी, जिलाअध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े,रामकरण साहू ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा जिला महामंत्री कपिल पाण्डेय ने किया।

इस अवसर पर सत्यनारायण सिंह,राजेश महलवाला, आर के शुक्ल, प्रबोध मिंज, रामेश्वर पाण्डेय, रितेश गुप्ता, रामकृपाल साहू,पुष्पा सिंह,रामु गोस्वामी,गिरीश गुप्ता, विजय तिवारी, अशोक सिंह,मार्तण्ड साहू,सुभाष राजवाड़े,अनूप सिन्हा,सुनील साहू,लवकेश पैकरा,सुनील गुप्ता,राजेश तिवारी,राजेश यादव,अनूप जायसवाल,शीतल गुप्ता, दीपक गुप्ता ,कौशल सिंह,रविन्द्र भारती, लक्ष्मी राजवाड़े,नूतन विश्वास,गीता जायसवाल,मोहन शर्मा, कुमरेश दुबे,लाल चंद शर्मा, राहुल जायसवाल, देवेंद्र गुप्ता, रमेश गुप्ता,ललित गोयल,अमन प्रताप सिंह,ज्योति सिंह,शांति सिंह,धीरेंद्र गुप्ता, विशाल सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे।