राष्ट्रीय अधिवेशन में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के कार्यकर्ता हुए शामिल…

 

 

शमरोज खान

सूरजपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिला अध्यक्ष महेन्द्र साहू के नेतृत्व में जिले के रामानुजनगर, प्रेमनगर, ओडगी, लटोरी, सलका, बिहारपुर, प्रतापपुर से भारी संख्या में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए।

जिलाध्यक्ष श्री साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि रायपुर में कांग्रेस का राष्ट्रीय महाधिवेसन आयोजित था जिसमें बड़ी तादाद में जिले के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। उन्होंने बताया कि अधिवेशन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने कल पार्टी का संक्षिप्त इतिहास बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी 150 साल पुरानी पार्टी है और आज कार्यकर्ताओं के बदौलत ही छत्तीसगढ़ प्रदेश में पार्टी का महाधिवेशन किया जा रहा है अधिवेशन में अतिथियों ने अपने ऊर्जावान भाषणों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया। साथ ही पूरे दमखम के साथ प्रदेश में पुनः कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प भी लिया अधिवेशन में सूरजपुर जिले से पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के शिवनारायण गुप्ता, मेंहदी यादव, नवीन जायसवाल, मंगला सिंह यादव,राजेन्द्र साहू, दिनेश कुमार, मुनीर खान, उमेश प्रजापति, रामजीत, पुष्पेंद्र सिंह, विरेन्द्र दास, कोमलवती, भुनेश्वरी, दुर्गावती सहित भारी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल हुए।