छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा न्यायाधीश पदों पर पदोन्नति हेतु सूची जारी….

 

बिलासपुर,

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा छत्तीसगढ़ निम्नतर न्यायिक सेवा नियम 2006 के तहत वरिष्ठ व्यवहार न्यायाधीश के पदों पर पदोन्नति हेतु वर्ष 2021 के चयनित उम्मीद्वारों की सूची जारी की गई है। चयनित उम्मीद्वारों में गिरीश पाल सिंह, श्रीमती मंजू लता सिन्हा, श्रीमती बरखा रानी वर्मा, गुलपन राम यादव, कु. अमिता जायसवाल, सत्यानंद प्रसाद, श्रीमती अमृता दिनेश मिश्रा, सुश्री खिलेश्वरी सिन्हा, भगवान दास पनिका एवं कु. नेहा उसेंडी शामिल हैं। उक्त सूची का अवलोकन छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर की वेबसाईट https://highcourt.cg.gov.in पर भी किया जा सकता है।