सँयुक्त संचालक (शिक्षा) से पदोन्नति व शाला समय मे परिवर्तन की मांग को लेकर मिला सँयुक्त शिक्षक संघ…..

 

 

सूरजपुर

छ.ग.प्रदेश सँयुक्त शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षक पद पर पदोन्नति तथा शाला समय मे आंशिक परिवर्तन की मांग को लेकर सँयुक्त संचालक सरगुजा संजय गुप्ता से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

उक्ताशय की जानकारी देते हुवे जिला कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर सिंह व जिला प्रवक्ता मनोज कुशवाहा ने बताया कि संघ पदाधिकारियों ने जे.डी. सरगुजा के समक्ष, सहायक शिक्षक से शिक्षक एल. बी. के पदों पर पदोन्नति हेतु हिंदी/संस्कृत के पदों को समान रूप से विभाजित कर पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारम्भ करने की बात रखी साथ ही छ. ग.राजपत्र 5 मार्च 20219 में वर्णित भर्ती एवं पदोन्नति नियम के बिंदु 15 के अनुसार जनवरी 2023 की स्थिति में 3 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके सहायक शिक्षक एल.बी.को पदोन्नति की प्रक्रिया में सम्मिलित करने की मांग रखी।

संघ जिलाध्यक्ष ने सरगुजा सम्भाग में बढ़ती कड़ाके की ठंड से छात्र-छात्राओं को होने वाली दिक्कतों के मद्देजर शाला संचालन का समय परिवर्तित कर प्रातः11:00बजे से 3:00 बजे तक किये जाने हेतु आग्रह किया।संगठन की मांग पर सँयुक्त सञ्चालक महोदय ने समस्त बिंदुओं पर चर्चा कर निर्णय लेने हेतु संघ को आश्वस्त किया तथा शाला समय परिवतर्न हेतु समस्त जिला शिक्षाधिकारियो को निर्देशित करने की बात कही।सम्भगीय सँयुक्त संचालक मुलाकात के दौरान मनोज कुशवाहा, बृजेश भनी, राजेश जयसवाल,गुदवर सिंह, विक्रम सिंह तोमर, धनीराम,एडोल्फ तिर्की,नर्मदा प्रसाद,अतुल एक्का,देवचंद सिंह, भैयालाल सिंह,मनोज पैकरा उपस्थित थे।