भोजपुरी समाज का पुनर्गठन किया गया अध्यक्ष बने अभय सिंग…

पत्थलगांव✍️ जितेन्द्र गुप्ता

पत्थलगांव में भोजपुरी समाज का पुनर्गठन किया गया अध्यक्ष बने अभय सिंग उपाध्यक्ष बने जितेन्द्र गुप्ता, गोल्डी जायसवाल, और सुनील गुप्ता 

पत्थलगांव में भोजपुरी समाज का पुनर्गठन किया गया अध्यक्ष बने अभय सिंग उपाध्यक्ष बने जितेन्द्र गुप्ता, गोल्डी जायसवाल, और सुनील गुप्ता पुरानी बस्ती में हुवे समाज की बैठक संपन्न हुई जिसमे विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन करने के प्रस्ताव पर लोगों ने सहमति जताई। इस दौरान आपसी सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमे सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद हेतु अभय सिंग का चयन किया गया, वही उपाध्यक्ष पद हेतु जितेंद्र गुप्ता,गोल्डी जायसवाल,सुनील गुप्ता एव सचिव पद में राजू साहू सह सचिव विजयसाहू, कोषाध्यक्ष अमरनाथ तिवारी, मीडिया प्रभारी नीरज गुप्ता, बबलू तिवारी, संजय तिवारी बनाए गए। समाज के नवनियुक्त अध्यक्ष अभय सिंग ने कहा कि सुचारू रूप से संगठन को चलाने हेतु समाज के सभी लोगो की आवश्यकता व सहयोग की जरूरत है। इस मौके पर भोजपुरी समाज के संरक्षक पद पर अरुण गुप्ता, शंकर गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, सतीश मिश्रा, बच्चन दुबे, मनोज तिवारी, अरुण रवानी, जवाहर साहू नियुक्त किए गए। नियुक्त हुवे सभी सरंक्षको ने कहा कि संगठन को ऊर्जावान व सक्रिय बनाने के लिए सर्वसम्मति से नवगठित कमेटी अपने दायित्वों का निर्वहन करे। इस दौरान संगठन प्रभारी मुरली ठाकुर, मनोज साहू, बृजकिशोर गुप्ता, सुरेश साहू, राजू साहू, पवन गुप्ता, बच्चन दुबे, राजू शर्मा,प्रेम गुप्ता,अजय दुबे, अरुण तिवारी, जगदीश राठौड़, कुंदन गुप्ता, अनूप शर्मा, बंटी सिन्हा,सौरभ त्रिपाठी, अतुल त्रिपाठी, विमलेश ओझा बनाए गए।

 

वही छठ पर्व को धूमधाम से मनाने पर भी सहमति बनी जिसमे धनंजय तिवारी को छठ समिति का अध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगो ने एक स्वर में कहा की वरीय लोगों के मार्गदर्शन में सामाजिक एकता व संगठित सशक्तता के लिए मिलकर सभी कार्य करेंगे। जिसमे एक दूसरे का परस्पर सहयोग रहेगा।

भोजपुरी समाज के अध्यक्ष बनाये जाने पर अभय सिंग ने समाज के मौजूद सभी सदस्यों से कहा कि आप सभी ने मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। जिसे मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाने का प्रयास करूंगा इसमें भोजपुरी समाज का हर एक परिवार के सदस्यों के सहयोग के साथ मिल कर सभी कार्य किये जाएंगे आपसी सहयोग से समाजिक सौहार्द के लिए महत्वपूर्ण बात होगी कि सभी भोजपुरी समाज का हर एक परिवार को इसमें जोड़ा जाए जिससे सभी को एकता मिले और मिल कर सभी कार्य करें।