विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी हुए सम्मानित…..

 

* मुख्य अतिथि डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने राज्य स्तर में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त खरसूरा एवं खड़गवां कला गौठान समिति को किया सम्मानित.

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर/ 15 अगस्त स्वतंत्र दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने सूरजपुर जिले के खरसुरा गौठान समिति को प्रथम एवं खड़गवां कला गौठान समिति को द्वितीय स्थान स्वावलंबी गतिविधियों के लिए राज्य स्तर पर प्राप्त हुआ है। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के अवसर पर उन्होंने प्रशस्ति पत्र एवं 25000 का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। इसी तरह उन्होंने पुलिस विभाग एवं अन्य विभिन्न विभाग के 127 अधिकारी कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

* विभिन्न विभागों के उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी हुए सम्मानित.

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने विभिन्न विभागों के उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिसमें पुलिस विभाग, नगर सेना अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कलेक्ट्रेट कार्यालय, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, उप संचालक कृषि, जिला आयुर्वेद अधिकारी कार्यालय, जिला पंचायत, श्रम विभाग, खाद्य विभाग, सहायक संचालक कार्यालय उद्यान, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जिला परियोजना कार्यालय सामग्र शिक्षा, कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा, वन विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, मछली पालन विभाग, स्व सहायता समूह, वरिष्ठ नागरिक संघ के लगभग 127 अधिकारी कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य के लिए स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।