भाजपा ने बस स्टैंड में हर घर तिरंगा कार्यक्रम तो कांग्रेस ने लुड़ेग में निकाला तिरंगा यात्रा…आमजन अपने घर अपने ऑफिस में लगा रहे तिरंगा….

पत्थलगांव✍️जितेन्द्र गुप्ता

आजादी के अम्रत महोत्सव देश ब्यापि पर्व पे भारतीय जनता पार्टी के सभी विंग ने बस स्टैंड में हर घर तिरंगे को लेकर पहुचे भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओ सहित भाजपा महिला मोर्चा, एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों ने हर घर तिरंगे को लेकर काफी उत्साहित दिखे सभी ने एक सुर में हर घर तिरंगे को लेकर लोगो को तिरंगे झंडे दिए लोगो ने भी बड़े उत्साह के साथ तिरंगे के प्रति अपनी देश भक्ति को सामने लाकर लोगो के सामने उदाहरण प्रस्तुत कर रहे है। जिस तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

बच्चे भी दिखा रहे देश भक्ति?

उससे ये कहा जा सकता है। कि ये आजादी का अम्रत महोत्सव देश के लोगो को एकजुटता प्रदान करने में सहायक हो रहा है। चाहे वो कोई भी हो किसी भी पार्टी का हो बस हर घर तिरंगे की बात ही कह रहा है। चाहे वो शोषल मीडिया हो या अपने घर या ऑफिस सभी जगह बस तिरंगा ही तिरंगा जो देश के आन बान और शान का प्रतीक जिसे सभी लोग अपने शिने से लगाकर इस हर घर तिरंगे महोत्सव में रम से गये है।

?पत्थलगांव रौनियार समाज के अध्यक्ष एवं ओबीसी महासभा के ब्लाक अध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता अपने घर मे तिरंगे झंडे के साथ

आम लोगो ने भी जिस तरह की दीवानगी तिरंगे को लेकर देखी जा रही है। वो अविस्मरणीय से कम नही हर जगह हर पल बस तिरंगा ही तिरंगा सभी लोग अपने अपने घरों के छतों में दुकानों में तिरंगा झडा लगाकर शोषल मीडिया में डाल रहे है। जिससे सभी का उत्साह और दोगुना हो जा रहा है।


पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह ने लुड़ेग में अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा निकाला और सभी देश के आजादी के अम्रत महोत्सव कार्यक्रम में लोगो को जोड़ते चले इस दौरान कांग्रेस के कार्यकताओं सहित स्थानीय लोग भी इस तिरंगा यात्रा में शामिल रहे


रौनियार समाज के पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर गुप्ता ने अपने घर के छत पे तिरंगा लगा कर सेल्यूट करते हुए शोषल मीडिया में फोटो भेजा इसी तरह सभी लोग अपने अपने तरीके से देश भक्ति के महापर्व आजादी के अम्रत महोत्सव का खूब आनन्द ले रहे है।

वही अग्रवाल समाज आज निकाल रही है भब्य तिरंगा यात्रा