आज 3 बजे से भब्य निशान यात्रा पुलिस अधिक्षक विजय अग्रवाल ने कहा 2 बजे से बड़ी वाहनों का शहर में आना प्रतिबंधित एवं छोटी और जरूरी छोटी वाहनों पे नियंत्रित रहेगा…

पत्थलगांव✍️जितेन्द्र गुप्ता

आज 3 बजे निकलेगी भब्य निशान यात्रा 

श्री श्याम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आज होने वाले भब्य निशान यात्रा के लिए पूरी तैयारी पूर्ण जहां श्याम समिति अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर चुका है। वही भब्य शोभायात्रा की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शाम तीन बजे से निशान यात्रा की शुरुआत होगी जहां कुल 2000, निशान लेकर श्याम भक्त शोभायात्रा में शहर में निकलेंगे निशान यात्रा में लगभग 4 से 5 हजार श्याम भक्तो होंगे


पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि पत्थलगांव में श्याम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आज शनिवार को 3 बजे से निशान यात्रा का आयोजन है। जिसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तेद है। शहर में बड़ी गाड़ियों को दोपहर दो बजे से पूरी तरह शहर में आना प्रतिबंधित रहेगा जो निशान यात्रा की समाप्ति तक होगी वही अन्य छोटी गाड़ियों एवं अन्यंत्र जरूरी वाहन नियंत्रित रहेंगे। पूरे शहर में बेरिटेक लगा कर पुलिस शोभायात्रा के साथ साथ चलेगी वही पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने अपील की है। कि आज दोपहर से शहर के अंदर अपने वाहन को न लाये जिससे सड़कों में यातायात  का कम दबाव रहेगा और शहर वासी अच्छी तरह से भब्य निशान यात्रा अच्छी तरह देख संकेंगे।