राजीव गांधी किसान न्याय योजना के प्रथम किस्त की राशि मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से हितग्राहियों के खाते में किया अन्तरण….

 

 

* राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत पहली किस्त.

* 51064 किसानों के खाते में 42.50 करोड़ रूपये की राशि सीधे हितग्राहियों के खाते में.

* राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के 3002 हितग्राहियों को 1 करोड़ 19 लाख 88 हजार रूपए की राशि उनके खातों में की अंतरित.

* गोधन न्याय योजना के तहत 907 किसानों को 5 लाख 30 हजार 788 रुपए खातों में की अंतरित.

शमरोज खान सूरजपुर
सूरजपुर/ देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि 21 मई के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत हितग्राहियों और किसानों को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम सेे राशि का अंतरण किया। सूरजपुर कॉलेज ग्राउंड के इनडोर स्टेडियम के ऑडिटोरियम में विडियों क्रान्फेसिंग का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत पहली किस्त जिले के 51064 किसानों के खाते में 42.50 करोड़ रुपये सीधे हितग्राहियों के खाते में अंतरित की। इसके साथ राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के 3002 हितग्राहियों को 1 करोड़ 19 लाख 88 हजार रूपए की राशि उनके खातों में अंतरित की एवं गोधन न्याय योजना के तहत 907 किसानों को 5 लाख 30 हजार 788 रुपए सीधे हितग्राहियों के खातों में अंतरित की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. प्रेमसाय टेकाम शिक्षा मंत्री द्वारा ऑडिटोरियम में उपस्थित किसानों और नागरिकों को आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष करने की शपथ भी दिलाई। मुख्य अतिथि डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम मंत्री स्कूल शिक्षा विभाग कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित सभी किसानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा शासन की सभी योजनाओं का लाभ लेने आग्रह किया आज शासन की मंशा अनुसार राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना के तहत किसानों एवं हितग्राहियों के खाते में डायरेक्ट रुपए ट्रांसफर किया गया है जिससे कि किसानों के आवश्यकता पूरी एवं समस्या दूर होगी तथा आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। राशि अंतरण के विशेष दिन पर सरगुजा विकास प्राधीकरण के अध्यक्ष श्री खेल साय सिंह, भटगांव विधायक एवं संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाडे़ ने उपस्थित किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में शासन बनने के बाद भूपेश सरकार लगातार किसानों के लिए कार्य कर रही है वहीं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भी काम कर रही है। आज गौठानों में महिलाए समूह के माध्यम से अपने जीवन यापन और आर्थिक आमदनी के लिए खूब मेहनत कर रही है। छ.ग. सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरूवा और बाड़ी ने महिलाओं आत्मनिर्भर बना दिया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने श्री भूपेश बघेल ने जिस सोच को लेकर आगे बढ़े है, कि गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ राज्य की बागडोर संभाली थी, वह अब धरातल पर साफ दिखाई दे रहा है। अभी कुछ दिन पहले ही वे सरगुजा सम्भाग के विभिन्न जिलों का दौरा कर लोगों से प्रत्यक्ष भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए तथा विभिन्न समस्याओं का मौका पर निराकरण किया।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी मराबी, नगर पालिका अध्यक्ष  के.के. अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े, मंत्री प्रतिनिधि कुमार सिंहदेव, जिला सदस्य, जनप्रतिनिधि, भगवती राजवाड़े, इस्माल खान, बिहारी कुलदीप, विद्यासागर, कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा, पुलिस अधिक्षक रामकृष्ण साहू, जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। कार्यक्रम में मंच संचालन अशोक उपाध्याय ने किया वहीं कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम ने किया।