रामनवमी पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, बाहर से आए कलाकारों ने शिव तांडव की शानदार प्रस्तुति दी….

रामनवमी पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, बाहर से आए कलाकारों ने शिव तांडव की शानदार प्रस्तुति दी….
बलरामपुर- वाड्रफनगर ,,, अब्दुल रशीद

श्रीराम नवमी पर्व के अवसर पर वाड्रफनगर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक नारों और श्रीराम के जयकारों के साथ पूरा नगर भक्ति मय हो गया। कई जगह पर पुष्प वर्षा से शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। शोभा यात्रा हनुमान मंदिर से शुरू होकर नगर के सभी मुख्य मार्गों पर भ्रमण किया गया। गर्मी को देखते हुए यात्रा में शामिल राम भक्तों को कई स्थानों पर स्टॉल लगाकर शरबत पानी पिलाया गया। शोभा यात्रा में सबसे आगे धर्म ध्वज लेकर युवक चल रहे थे। इसके पीछे रथ में सवार होकर भगवान श्रीराम, जानकी, लक्ष्मण के रूप में बच्चे विराजमान थे। नगर के भारी संख्या में महिला एवं पुरुष तथा बच्चे रथ के पीछे अपने धुन में लीन होकर चल रहे थे। वहीं शोभा यात्रा के दौरान बनारस से आए कलाकारों के द्वारा शिव तांडव का शानदार प्रस्तुति भी दी गई।

शोभायात्रा के दौरान अजय यादव, राकेश सिंह, धीरेंद्र द्विवेदी, रमेश मिश्रा, मनीष तिवारी, प्रभात तिवारी, चंदन कुशवाहा, रामू दुबे, राजेश कुशवाहा, योगेश सिंह विवेश पांडे, आशीष दुबे सहित भारी संख्या में राम भक्त शामिल रहे।
जिला प्रतिनिधि बलरामपुर