होली मिलन समारोह में बताया गया मतदान का महत्व…..

 

 

सूरजपुर/ शिक्षक संगठनों द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें उपस्थित जनों को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। समारोह में सचिन त्रिपाठी द्वारा उपस्थित जनों को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बताया गया कि लोकतंत्र में वोट डालना प्रत्येक पात्र वोटरों का कर्तव्य और जिम्मेदारी है। चुनाव में प्रत्येक मतदाताओं को इस अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। इस महत्व को ध्यान में रखते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।