भाजपा महिला मोर्चा द्वारा पोषण अभियान के तहत मंडल रघुनाथ नगर में गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक फल एवं सामान वितरण किया गया….

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा पोषण अभियान के तहत मंडल रघुनाथ नगर में गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक फल एवं सामान वितरण किया गया….
वाड्रफनगर ,,, अब्दुल रशीद

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन के निर्देशानुसार एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत के आदेशानुसार व भाजपा महिला मोर्चा बलरामपुर जिलाध्यक्ष श्रीमती शकुन्तला सिंह पोर्ते के नेतृत्व में आज दिनांक 20 अप्रैल 22 को सामाजिक न्याय पखवाड़ा अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा द्वारा देशव्यापी पोषण अभियान मनाते हुए मंडल रघुनाथनगर में गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक फल एवं सामान वितरण किया गया। तथा साथ ही आसनडीह के पन्डो बस्ती के आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों को खिलौना दिया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शकुन्तला सिंह पोर्ते, महिला मोर्चा मंडल रघुनाथनगर से आशा देवी, जय कुमारी सहित अन्य महिला मोर्चा की बहनें उपस्थित रहीं।
जिला प्रतिनिधि बलरामपुर