श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा वाड्रफनगर के सदस्यों द्वारा किया गया पौधा वितरण….

श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा वाड्रफनगर के सदस्यों द्वारा किया गया पौधा वितरण….
वाड्रफनगर ,,, अब्दुल रशीद

श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा वाड्रफनगर के सदस्यों के द्वारा 12 अगस्त 2023 को वृक्षारोपण एवम पौधों के वितरण का कार्य किया गया। पौधा वितरण कार्यक्रम में थाना बसंतपुर में 75, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर में 75, पूर्व माध्यमिक शाला महुआरिपारा बसंतपुर में 21, मुख्यमंत्री डीएवी पब्लिक स्कूल प्रेमनगर में 150, विनोद आयम फोकली महुआ में 50, राजदेव उइके मेंढारी 50 इसके अलावा ब्यक्तिगत लोगो की मांग पर ग्राम मेंढारी, करमडीहा, स्याही, प्रेमनगर, राजपुर वाड्रफनगर के लोगो को 209 सहित कुल 630 पौधे निःशुल्क प्रदान किये गए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आश्रम के सदस्य ईश्वर जायसवाल, अनुपम कश्यप, रामनाथ, रामसूरत, श्रवण कुमार, वासदेव यादव, पन्नालाल लहरे एवम मनोज सिंह का सहयोग सराहनीय रहा। सर्वेश्वरी समूह शाखा वाड्रफनगर परिसर में 2 मुनगा के पौधे डॉ रितेश शुक्ला के द्वारा रोपित किए गए।

जिला प्रतिनिधि बलरामपुर