ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने कार्यकर्ताओं से की सीधे संवाद….

 

 

 

लखनपुर, अमित बारी

सरगुजा जिले के लखनपुर जनपद कार्यालय के सभाकक्ष में ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन 4 अगस्त दिन शुक्रवार को किया गया था। ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव शमिल हुए। कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया तत्पश्चात छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद की ।

संवाद के दौरान अलग-अलग क्षेत्र से आए कार्यकर्ताओं के द्वारा उपमुख्यमंत्री को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया। उपमुख्यमंत्री श्री सिंहदेव के द्वारा कार्यकर्ताओं को निराकरण करने का आश्वासन भी दिया है। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में अंबिकापुर विधानसभा से चुनाव लड़ने को लेकर उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने समर्थन किया। जिसके बाद आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने विषय पर चर्चा किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहां की चुनाव से पूर्व उनके द्वारा कार्यकर्ताओं से चुनाव लड़ने को लेकर रायशुमारी की जाती है। इसी संदर्भ में आज ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद की चुनाव लड़ने को लेकर कार्यकर्ताओं के द्वारा समर्थन किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्थन मिलने उपरांत चुनाव लड़ने को लेकर पहल किया जाएगा।

क्षेत्र की जनता के द्वारा लंबे समय से लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नाम प्रथम विधायक स्व लाल अमरेश प्रताप सिंहदेव के नाम पर रखने को लेकर लगातार मांग की जा रही है। विभाग के पास प्रस्ताव आया है।जिस पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही क्षेत्रवासियों की मांग पूरी की जाएगी। विधायक प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंहदेव , किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित सिंह देव, एआइपीसी संभाग समन्वयक रणविजय सिंह देव, ब्लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता, जनपद अध्यक्ष मोनिका सिंह पैकरा, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंहदेव , वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नरेंद्र पांडे ,शैलेश गुप्ता, दिनेश तायल, शराफत अली, बृजमोहन अग्रवाल, रमेश जायसवाल, अशोक अग्रवाल, सुरेश जयसवाल, गप्पू खान, पप्पू इरशाद, सतेंद्र राय, शशि पांडेय, संजय गुप्ता, पार्षद अमित बारी,महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संजीदा खानम , सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।