केन्द्र सरकार की योजनाओं को अपना बताकर झूठी वाहवाही लूट रही है कांग्रेस : नितिन नबीन

 

 

*प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र संयुक्त मोर्चा सम्मेलन मे भ्रष्ट भूपेश सरकार को उखाड़ फेकने कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प*

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर -केन्द्र सरकार के 09वर्ष पूरे होने पर विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत जिला भाजपा सूरजपुर द्वारा आयोजित प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन के मुख्यआतिथ्य व संभागीय प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव,भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा,जिला संगठन प्रभारी राजा पांडेय,सहप्रभारी संजय अग्रवाल, पूर्व विधायक रजनी त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े, वरिष्ठ भाजपा नेता भीमसेन अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गोयल, रामकृपाल साहू,अंबिकेश केशरी, विधानसभा प्रभारी रामेश्वर पाण्डेय, बनारसी जायसवाल, रामनारायण जायसवाल, मोहन सिंह की गरिमामयी उपस्थिति मे संम्पन्न हुआ।

आज यहां सरस्वती शिशु मंदिर सभागार में आयोजित संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों को भाजपा संगठन जोडकर उनके कल्याण व विकास के लिए मोर्चे का गठन किया गया है।मोर्चा पदाधिकारी अपनी जवाबदारी समझते हुए दायित्वों का निर्वहन करें।प्रधानमंत्री मोदीजी के नेतृत्व मे भाजपा सरकार ने जितना काम किया आजादी के सत्तर वर्षों मे किसी सरकार ने नहीं किया।भाजपा ने जो वादा किया संकल्प के साथ उसे पूरा कर रही है।आज अयोध्या राम मंदिर निर्माण , काश्मीर से धारा 370हटाने की बात केन्द्र सरकार ने साहसिक निर्णय लेते हुए जन आकांक्षाओं को पूरा कर रही है।केंद्र सरकार ने एमएसपी पर किसानों के धान खरीदी के लिए छत्तीसगढ़ में 75 हजार करोड खर्च कर रही है,आज देश मे महिलाओं के सुरक्षा व स्वच्छता का चिंता करते हुए 11करोड़ शौचालयों का निर्माण किया गया है।

उन्होंने कहा कि कोरोना संकट काल मे मोदी सरकार के ऐतिहासिक निर्णय से घर घर मुफ्त राशन पहुंचा।भूपेश सरकार केन्द्र की योजनाओं को अपना बताकर झूठा वाहवाही लूट रही है केंद्र की उडान योजना से बने महामाया एयरपोर्ट को मुख्यमंत्री अपनी योजना बता रहे हैं।भूपेश सरकार ने गोठानो मे बड़ा घोटाला किया है शराबबंदी का वादा कर सरकार मे आने वाली कांग्रेस ने महिलाओं का भरोसा तोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का गरीब यदि पक्के मकान से वंचित है तो यह पाप आवास का पैसा रोककर भूपेश सरकार ने किया है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जनसंपर्क अभियान मे घर घर तक पहुंचकर भ्रष्ट सरकार. की पोल खोलकर बेनकाब करें।संभागीय प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि मोर्चा पदाधिकारी अपनी भूमिका तय करते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाएं।विशेष जनसंपर्क अभियान मे एक एक कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताएं।जिला संगठन प्रभारी राजा पांडेय ने कहा कि भाजपा मोर्चे के माध्यम से संगठन को सशक्त कर रही है।आज पहली बार जिला स्तर पर संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आयोजित कर रही. है।

भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि जिले मे भाजपा का एक एक कार्यकर्ता पार्टी कार्यक्रमो के प्रति सजग रहते हुए पूरी निष्ठा से काम कर रहा है।उन्होंने बताया कि जिले मे चलबो गोठान खोलबो पोल कार्यक्रम मे भाजपा ने हर गोठान पहुंच कर सरकार का पोल खोलने का काम किया है। विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत लोक सभा स्तरीय आमसभा का आयोजन प्रतापपुर के गोविंदपुर मे सफलतापूर्वक संपन्न होने पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी।कार्यक्रम का संचालन जिलामहामंत्री राजेश महलवाला व मुरली मनोहर सोनी एवं आभार प्रदर्शन जनपद उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर लाल संतोष सिंह भूलन सिंह, पुष्पा सिंह, थलेश्वर साहू,संदीप अग्रवाल,गीता जायसवाल, रितेश गुप्ता,शशि तिवारी,अशोक सिंह,रामानंद जायसवाल, कौशल सिंह, रविंद्र भारती, लालचंद कुर्रे, रामकरण साहू, महबुल्ला रजा, सत्यनारायण जायसवाल ,गिरिश गुप्ता, कपिल पाण्डेय, सुनील गुप्ता ,मुकेश गर्ग,सुमन सिंह, लक्ष्मी राजवाड़े, दुर्गा गुप्ता ,सावन गोयल ,शांति सिंह, जयप्रकाश, जगमोहन सिंह, रामशिरोमणि साहू,अजय अग्रवाल, लीलू गुप्ता, सुरेंद्र राजवाडे सहित बड़ी संख्या भाजपा एवं मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

* दो दर्जन से अधिक लोगों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.

आज संयुक्त मोर्चा सम्मेलन मे रामानुजनगर क्षेत्र व विश्रामपुर इलाके के दो दर्जन से अधिक लोगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की । सदस्यता लेने वालों मे कई पुराने कांग्रेसी कार्यकर्ता व रिटायर्ड कर्मचारी भी शामिल हैं।