श्री मद्भभागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के चौथे दिन श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर विधायक भी हुए शामिल….

 

 

 

प्रदीप यादव/ रनहत

विदित हो कि ग्राम रनहत के दुर्गा मण्डप प्रांगण में दिनांक 06 अप्रैल से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन भक्तिभाव से किया जा रहा है तथा क्षेत्र का वातावरण भक्ति मय हो गया है जिससे श्रोताओं का उत्साह भी चरम पर है। प्रतिदिन श्रोताओं की संख्या में इजाफा भी हो रही है।

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिवस रविवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर क्षेत्रीय विधायक वृहस्पत सिंह का आगमन भी श्रीमद्भागवत कथा स्थल पर हुआ।वे कथा वाचक आचार्य विनयकांत त्रिपाठी महाराज से सौजन्य मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा वे क्षेत्रवासी व दूर-दराज से आये श्रोताओं के साथ बैठकर श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कथा का रसपान भी किया।साथ ही महाप्रसाद भी ग्रहण किया।इस अवसर पर श्रोताओं ने नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की,…गीत पर जमकर थिरके भी। इस ज्ञान यज्ञ सप्ताह में क्षेत्रवासी समेत दूर-दराज के लोग भी कथा श्रवण करने पहुँच रहे हैं तथा इसका प्रतिसाद भी लोगों को अच्छा मिल रहा है। आचार्य विनयकांत त्रिपाठी महाराज के द्वारा संगीतमय कथा वाचन से लोग मंत्रमुग्ध है।कथावाचक आचार्य विनयकांत त्रिपाठी महाराज ने कृष्ण जन्मोत्सव को बड़े ही रोचक व मनोहारी तरीके से प्रस्तुत किया जिससे श्रोतागण झूमने पर मजबूर हो गये। क्षेत्र के सनातन धर्मावलंबियों लिए यह गौरव की बात है तथा ऐसा पहला आयोजन होने से श्रद्धालुओं के उत्साह में तनिक भी कमी नहीं देखी जा रही है। श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ सप्ताह का समापन विधिवत 12 अप्रैल को हो जाएगा।