नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश व देशवासियों की सेवा कर अपनी स्थापना के उद्देश्य को सार्थक कर रही है भाजपा- बाबूलाल अग्रवाल

 

 

* भारतीय जनता पार्टी ने धूमधाम से मनाया 44 वा स्थापना दिवस.

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर:-भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को जिले के सभी बूथों पर धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया। भाजपा के 44 वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय में शहर मंडल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जहां पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण के पश्चात प्रधानमंत्री के लाइव संदेश को सुना गया। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने भाजपा के इतिहास के बारे में विस्तार से कार्यकर्ताओं को बताया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने बताया कि स्थापना दिवस मनाने जिले के सभी बूथों में टीम के साथ-साथ प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई है। जिला, मंडल, बूथ स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बड़े उत्साह के साथ स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश व देशवासियों की सेवा कर अपनी स्थापना के उद्देश्य को सार्थक कर रही है। जनता के आशीर्वाद से आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल बन गई है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है जो अपने एक विचारधारा के साथ चल रही हैं। शहर मंडल द्वारा आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम को भाजपा के वरिष्ठ नेता भीमसेन अग्रवाल, रामकृपाल साहू, राजेश अग्रवाल महलवाला, थलेश्वर साहू, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल व शांति सिंह ने भी संबोधित करते हुए भाजपा के इतिहास के बारे में विस्तार से बताया गया।

इस स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला मंत्री संदीप अग्रवाल, एचएन चतुर्वेदी, बसंत कुशवाहा, सुमन सिंह, अरविन्द मिश्रा, आनंद सोनी, राजू देवांगन, डॉक्टर सुशांत विश्वास, पार्षद अजय सिंह, भोला साहू, अनिल साहू, सतनारायण गुप्ता, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरोज साहू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष किशन देवांगन, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवशंकर साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष भुनेश्वर साहू, अजा मोर्चा मंडल विक्की रवि, भाजयुमो शहर महामंत्री संस्कार अग्रवाल, बजरंग राजवाड़े, संदीप जायसवाल, प्यारे साहू, त्रिपुरारी साहू, दिलीप साहू, राकेश महाराज, संजू सोनी, रंजन सोनी, विकाश साहू, लोकनाथ बैगा सहित काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।