छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ होली मिलन समारोह…..

 

 

*  प्रतापपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ होली के रंग में रंगे शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह, डीजे की धुन पर कार्यकर्ताओं ने लगाए ठुमके.

 

प्रतापपुर

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं मंत्री प्रतिनिधि कुमार सिंह देव द्वारा आज होली मिलन समारोह का आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह के आतिथ्य में संपन्न हुआ जिसमें क्षेत्र के हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित होकर होली मिलन समारोह को सफल बनाएं शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारा  का पर्व है इसे धूमधाम से मनाना चाहिए ।

होली मिलन समारोह का आयोजन सभी का एकजुटता को दर्शाता है तथा मंत्री प्रतिनिधि कुमार सिंह देव ने कहा कि होली के इस अवसर पर सभी क्षेत्रवासी होली मिलन समारोह में उपस्थित हुए और जिन से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ तथा ढोल मंजीरा के साथ डीजे पर क्षेत्रवासियों ने ठुमके भी लगाए तथा फाग गीतों सहित पारंपरिक गीतों पर लोग घूमते हुए नजर आए ।

इस दौरान मंत्री प्रतिनिधि कुमार सिंह देव मां महामाया शक्कर कारखाना के अध्यक्ष विद्या सिंह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सतीश चौबे बनवारी गुप्ता जितेंद्र दुबे  भारत स्काउट गाइड के जिला अध्यक्ष नरेंद्र गर्ग नगर पंचायत अध्यक्ष कंचन सोनी बीजू दशन मंत्री प्रतिनिधि एसईसीएल सूरजपुर रविंद्र सिंह बलवीर यादव विजय नारायण कुशवाहा सहित पुलिस एसडीओपी अमोलक सिंह ढिल्लों थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह खंड शिक्षा अधिकारी एमएस ध्रुव जनपद सीईओ सहित अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे|