आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ का प्रदेश व्यापी हड़ताल छठवें दिन भी रहा जारी संघ के हड़ताल को भाजपा का मिला समर्थन ….

 

प्रतापपुर

छत्तीसगढ़ में अपनी मांगों को लेकर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखते हुए 9 फरवरी से धरना पर बैठे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के बैनर तले प्रतापपुर जनपद के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका 14 फरवरी 2023 को भी धरना पर बैठे रहे धरना स्थल पर पहुंच कर प्रतापपुर भाजपा मंडल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीयों ने इनके मांगों का समर्थन करते हुए प्रदेश सरकार से इनके हक में जल्द निर्णय लेने का मांग किए ।


आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ द्वारा अपनी वेतन वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश सरकार को 14 दिसंबर 2022 से अनिश्चितकालीन हड़ताल की सूचना दी गई थी महिला एवं बाल विकास मंत्री के आश्वासन के उपरांत 20 दिसंबर को उक्त आंदोलन स्थगित कर दिया गया था पर प्रदेश की सरकार द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लिए जाने के कारण पुनः निराश होकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के द्वारा 9 फरवरी से समस्त कार्यकर्ता सहायिका आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन बंद रखते हुए जिला परियोजना एवं ब्लॉक स्तर पर धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर दिए हैं प्रतापपुर जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्र आज छठ में दिन भी बंद है और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका धरने पर बैठे हैं 14 फरवरी 2022 कोभारतीय जनता पार्टी प्रतापपुर मंडल के अध्यक्ष अक्षय तिवारी द्वारा भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ धरना स्थल पर पहुंचकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के हड़ताल को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए प्रदेश की सरकार से इनकी मांगों को शीघ्र पूरा किए जाने का मांग किया गया , इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष लाल संतोष सिंह किसान मोर्चा जिला महामंत्री सुनील गुप्ता वरिष्ठ भाजपा नेता सिंहासन सिंह मंडल महामंत्री अवधेश पांडे नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश तायल भाजयुमो अध्यक्ष विजेंद्र कश्यप महामंत्री विकास तिवारी अवधेश कश्यप बालमुकुंद रजक सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।