सिविल अस्पताल में शुरू हुआ सोनाग्राफी की निशुल्क जांच…

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता

पत्थलगांव के सिविल अस्पताल में शुरू हुआ सोनाग्राफी की जांच

लंबे अंतराल के बाद अंततः पत्थलगांव के सिविल अस्पताल में सोनोग्राफी टेस्ट शुरू हुआ जिला कलेक्टर डॉक्टर रवि मित्तल के प्रयास से जिले के सब्जी विकासखंड में सेवा शुरू हुई है। शुक्रवार को पत्थलगांव के सिविल अस्पताल में पहले दिन गर्भवती महिलाओं का ही सोनोग्राफी किया जा रहा है। आपको बता दे कि जिले के कलेक्टर डॉक्टर रवि मित्तल ने पत्थलगांव के पहले दौरे में सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया था उस वक्त पत्थलगांव के बेहद जरूरत वाली सोनोग्राफी टेस्ट के लिए हमने अपनी बात रखी थी जिस पर भर जल्द ही अपने किये वादे को जिला कलेक्टर डॉक्टर रवि मित्तल ने अमली जामा पहना कर सोनोग्राफी टेस्ट की सौगात दी है। जिसके लिए क्षेत्र वासी कलेक्टर का धन्यवाद कर रहे है। इस सोनोग्राफी टेस्ट के लिए 100 से 150 किलोमीटर तक कि दूरी तय कर जाना होता था अब वो सप्ताह में दो दिन शुक्रवार और शनिवार को सिविल अस्पताल में निशुल्क जांच हो सकेगा

सिविल अस्पताल के बीएमओ डॉक्टर जेम्स मिंज ने बताया कि जिला प्रशासन के प्रयास से महीने के शुक्रवार और शनिवार दिन को सिविल अस्पताल में दो दिन सोनोग्राफी की जांच कि जाएगा जो निशुल्क है। ये पोर्टेबल मशीन है। जो अन्य विकासखंड में बारी बारी से जाएगा इस सोनोग्राफी टेस्ट के पत्थलगांव में होने से लोगो के खर्च से लेकर उनका समय बचेगा सिविल अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर सन्तोषी गुप्ता सोनोग्राफी की जांच कर रही है। जो हाल ही में सोनोग्राफी जांच का रायपुर से प्रशिक्षण प्राप्त कर आई है।