घर के अंदर से आ रहा था बदबू, दरवाजा का ताला तोड़कर घुसे अंदर तो रह गए हैरान पुलिस का दावा जल्द गिरफ्त में होंगे हत्यारे…..

 

 

* मृतक पर चोरी सहित 2 लोगों की हत्या का था आरोप, पत्नी छोड़ चुकी तो घर पर रह रहा था अकेले, 8 दिन से नहीं चल रहा था उसका पता, मकान में बाहर से बंद था ताला और भीतर पड़ी थी लाश.

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर. एक युवक की सोमवार की सुबह उसी के घर में खून से सनी लाश मिलने से ग्राम बसदेई में सनसनी फैल गई। युवक पर 2 लोगों की हत्या का आरोप था। पुलिस ने हत्या का जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरु की है। जमीन विवाद में मृतक की हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस इस एंगल के अलावे अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रख कर विवचेना में जुट गई है।

जिले के ग्राम बसदेई में सोमवार की सुबह पुलिस को एक सूने मकान से बदबू आने की सूचना मिली। इस पर बसदेई चौकी प्रभारी बृजेश यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मकान में बाहर से ताला बंद था। पुलिस ने जब ताला खोला तो भीतर का नजारा देखकर हैरान रह गए।
कमरे में गांव के ही 35 वर्षीय भारत राजवाड़े का शव खून से लथपथ पकड़ा था। शव एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है, शव पूरी तरह सड़ चुका था। सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में कीड़े लगे हुए थे,

इस कारण हड्डियों का ढांचा ही बचा था। मामले में पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच शुरु की है। हत्या के संबंध में हालांकि अब तक कोई सुराग हाथ नही लगा है।

2 हत्या का रह चुका है आरोपी, चोरी का अपराध भी
पुलिस की जांच में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी खुद चोरी से लेकर हत्या तक का आरोपी रहा है। वह दो हत्याओं का आरोपी था, जो फिलहाल जमानत पर बाहर था।

एसडीओपी प्रकाश सोनी ने बताया कि मृतक घर पर अकेले रहता था। बीते 17 दिसंबर से वह लापता था।
बताया जा रहा है कि गांव में उसका जमीन संबंधी विवाद चल रहा था। पुलिस ने इस एंगल के साथ दूसरे अन्य बिंदुओं को लेकर जांच शुरु की है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी को पकडऩे का दावा किया है।