धान खरीदी केन्द्रों मे अनियमितता को लेकर भाजपा ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन, किसानों से हम्माली कराने व टोकन के लिए बेवजह परेशान करने का लगाया आरोप…..

 

 

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर-सूरजपुर जिले के धान खरीदी केन्द्रों मे हो रही व्यापक अनियमितता एवं किसानों के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के नेतृत्व मे प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर सूरजपुर को ज्ञापन सौंपा है। भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा जिले के विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों क्रमशःसिलफिली ,जयनगर,शिवप्रसाद नगर,केवरा ,बंजा का दौराकर किसानों का हालचाल जाना था । जहां धान खरीदी केन्द्रों पर किसानों से निर्धारित मात्रा से प्रति बोरी 500ग्राम से 800ग्राम ज्यादा धान लिया जा रहा था। भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर को सौपे ज्ञापन मे किसानों से हम्माली कराने, धान मे नमी की मात्रा अधिक बताकर मनमानी धान कटौती की शिकायत की है। किसानों को धान ब्रिकी के लिए टोकन जारी करने मे भी अनियमितता बरती जा रही है। किसानों का पतला किस्म के धान को मोटा ग्रेड का बताकर खरीदा जा रहा है जिससे किसानों को प्रति क्विंटल 20रु से अधिक का नुकसान हो रहा है।इस दौरान पुष्पा सिंह, राजेश अग्रवाल, मुरली सोनी थलेश्वर साहू,संदीप अग्रवाल, रविंद्र भारती शांति सिंह, शशि किरण खेस मौजूद रही।