छतीसगढ़ राज्य के जनक स्व. अटल बिहारी को याद करते अटल चौक को साफ सफाई रँगाई पोताई कर दीप जलाया….

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता

आज छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता छत्तीसगढ़ के जनक स्व.अटल विहारी बाजपई के याद में पत्थलगांव ब्लाक के ग्राम पंचायत पालीडीह मै बनाए गए अटल चौक को पत्थलगांव भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों ने रँगाई पोताई कर दीप प्रज्वलित कर अटल विहारी बाजपेई को सच्ची श्रद्धाजंलि दी

भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अवधेश गुप्ता ने कहा कि स्व अटल बिहारी बाजपेई ने छतीसगढ़ राज्य का निर्माण कर छतीसगढ़ के लोगो का मान बढ़ाया है। उन्होंने अपनी दूरदर्शिता को हकीकत में उतारा था और आज उन्ही की बदौलत छतीसगढ़ राज्य इतना आगे बढ़ चला है। और मंगलवार को छतीसगढ़ राज्य का स्थापना दिवस है। इसलिए अटल बिहारी बाजपेई को याद करना बहुत जरूरी है।उन्होंने ही एक सुन्दर राज्य हम सभी को दिया है। उनके उस फैसले से ही आज छतीसगढ़ राज्य देश के मानचित्र में अपनी अलग पहचान बनाते हुए आगे बढ़ रहा है। हम सभी युवामोर्चा के सदस्य उन्हें दिल से याद कर रहे है।