नगर के विभिन्न वार्डो में लाखों रुपए के निर्माण कार्यों का नगर अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन……

 

लखनपुर,अमित बारी

लखनपुर नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में निर्माण होने वाले सीसी सड़क आर सीसी नाली व पुलिया निर्माण कार्य का नगर अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना का भूमि पूजन किया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक लखनपुर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 4 में गौरव पथ से संजय गुप्ता के घर तक सीसी सड़क, वार्ड क्रमांक 12 में पोस्ट ऑफिस से दशहरा तालाब तक नाली निर्माण, वार्ड क्रमांक 3 में सुरेंद्र घर से कृष्णा साहू घर तक नाली निर्माण, वार्ड क्रमांक 2 में रामसागर घर से उदयनाथ घर तक आरसीसी नाली निर्माण, वार्ड क्रमांक 2 में सिरिस्ता घर से चूलहट नाला तक आरसीसी नाली निर्माण , वार्ड क्रमांक 01 में चुलहट नाला पर पुलिया निर्माण वार्ड क्रमांक 2 में गणेश जलतारे से अनुरूध घर तक आरसीसी नाली निर्माण वार्ड क्रमांक 2 में नारायण पांडे के घर से सूरत नाला तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का वार्ड पार्षद वार्ड वासी तथा कृष्ण मंदिर के पुजारी की उपस्थिति में नगर अध्यक्ष सावित्री दिनेश साहू के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया। इस दौरान इंद्र जीत प्रताप सिंहदेव (नरसिंह बाबा)नगर पंचायत उपाध्यक्ष रामनारायण दुबे, नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष व पार्षद रमेश जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, पार्षद अमित बारी, पार्षद श्रीमती मालती कश्यप, पार्षद पति वीनेश राम, इंजीनियर अशोक सिंह, चंद्रशेखर चौधरी, फुलकी साहू, विनोद कश्यप , नीरज जायसवाल, ठेकेदार महेश नायर ठेकेदार मुरालीलाल, सहित स्थानीय वार्ड वासी मौजूद रहे।