आगामी 6 अक्टूबर 2022 से 6 जनवरी 2023 तक किया जायेगा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन….

आगामी 6 अक्टूबर 2022 से 6 जनवरी 2023 तक किया जायेगा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन….

बलरामपुर ,,, अब्दुल रशीद

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 06 अक्टूबर 2022 से 06 जनवरी 2023 तक छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 6 स्तरों पर आयोजित की जायेगी। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 14 पारंपरिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरूष वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे, प्रतिभागियों को 18 से 40 वर्ष और 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में बांटा गया है।
छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने, खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना का विकास करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022-23 का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022-23 के आयोजन का दायित्व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा नगरीय क्षेत्रों हेतु नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का होगा। राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर प्रतियोगिता 06 अक्टूबर से 09 अक्टूबर 2022 तक तथा जोन स्तर पर 15 से 20 अक्टूबर तक, विकासखण्ड व नगरीय क्लस्टर स्तर पर 27 अक्टूबर से 10 नवम्बर एवं जिला स्तर पर 17 से 26 नवम्बर 2022, संभाग स्तर पर 05 दिसम्बर से 14 दिसम्बर 2022 तथा राज्य स्तर पर 28 दिसम्बर से 06 जनवरी 2023 तक होगा। छत्तीसगढ़िया खेल-कूद की गतिविधियां निम्न प्रकार की है इसमें दलीय श्रेणी- गील्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बाटी (कंचा) जैसी खेल विधांए शामिल की गई हैं। वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ एवं लम्बी कूद शामिल है।

जिला प्रतिनिधि बलरामपुर