शालेय शिक्षक संघ विकासखंड मनोरा के कार्यकारी अध्यक्ष बने…

जशपूर ✍️जितेन्द्र गुप्ता

प्रेम लाल बर्मन बने शालेय शिक्षक संघ विकासखंड मनोरा के कार्यकारी अध्यक्ष

जशपुर/ छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के ज़िला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने प्रेम लाल बर्मन को विकासखंड मनोरा का कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया। यह नियुक्ति ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार भगत की अनुशंसा पर की गई है। श्री बर्मन प्राथमिक शाला बेलडीह में सहायक शिक्षक एल.बी. के पद पर पदस्थ हैं।  बर्मन ने कहा कि शिक्षकों के हित के लिए सदैव कार्य करूँगा। शालेय शिक्षक संघ के कार्यकारी ज़िला अध्यक्ष रूपेश पाणिग्रही और ज़िला सचिव सैय्यद सरवर हुसैन ने बधाई देते हुए कहा कि प्रेम लाल बर्मन को कार्यकारी विकासखंड अध्यक्ष बनाये जाने से संघ मज़बूत होगा। ज़िला कोषाध्यक्ष अमित अम्बष्ठ ने भी बधाई दी।