आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को गरम पौष्टिक भोजन वितरण किया गया, दी गई पौष्टिक आहार के संबंध में जानकारी….

 

 

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर/अजिरमा खास आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को गरम पौष्टिक भोजन खिचड़ी,आलु, लौकी, सोया बरी मिक्स सब्जी, वितरण किया गया। जो की संपूर्ण पोषण के लिए जरूरी है। जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। इस दौरान सभी प्रकार के दाल एव सब्जियों के संबंध में जानकारी दी गई हमारे नाखून, बाल, नसों को प्रोटिन मिलता है। पिले, नारंगी सब्जीयों फल से विटामिन ए मिलता जिससे हमारे आंखों के रोशनी बढ़ती है।इसी प्रकार हरी साग सब्जी, भाजी से हमारे शरीर में आयरन की कमी को पुरा करता है।खाने वाले तेल से शरीर को वसा, ऊर्जा मिलता है। दूध, घी, मखन, खाने से शरीर को कैल्शियम मिलता इस प्रकार से विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।