देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के पर भारतीय जनता पार्टी मना रहा सेवा पखवाड़ा…

फरसाबहार ✍️जितेन्द्र गुप्ता

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा “सेवा पखवाड़ा” मनाया जा रहा है। इस क्रम में शनिवार को भाजपा के मंडल तपकरा एवं पंडरीपानी के संयुक्त तत्वावधान में कंवर धाम पमशाला में रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय के द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर वृक्षारोपण किया गया। तत्पश्चात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तपकरा भारतीय युवा मोर्चा के द्वारा ब्लड डोनेशन किया गया।


रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है। आत्मनिर्भर भारत के शिल्पकार के जन्मदिन पर हम सब भाजपा के कार्यकर्ता 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह मना रहे है। इस दौरान सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आज भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर वृक्षारोपण किया गया। एवं भाजयुमो के युवा कार्यकर्ताओं ने ब्लड डोनेशन किया। सभी कार्यकर्ताओं को मैं बधाई देती हूँ।
इस अवसर पर पूर्व विधायक भरत साय, कपिलेश्वर सिंह, देवशरण साय, वेदप्रकाश भगत, संतोष जायसवाल, नटवर मुंदडा, मनोज जायसवाल, यदुवर गुप्ता, गोपाल कश्यप, राजेश चौधरी, दीपक चौहान, दिलीप, राजकुमार सिंह, प्रियांश भगत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।