मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने मछुआ समिति एवं अधिकारियों की ली बैठक…..

 

 

* अधिक से अधिक मछुआ समिति गठित कर शासन की योजनाओं से लाभान्वित करें- निषाद.

* मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने किया मछली जाल एवं आइस बॉक्स का वितरण.

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर/ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद मछुआ समिति एवं अधिकारियों की जिला पंचायत सभा कक्ष में बैठक ली। उन्होंने मछुआरों की समस्याओं एवं मांगों को सुनने के बाद उनके हित में शासन स्तर से कई नीति बनाने का आश्वासन दिया। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को अधिक से अधिक मछुआ समिति गठित कर शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने निर्देशित किया है।

मत्स्य विभाग के सहायक संचालक एमएस सोनवानी ने जिले में संचालित मत्स्य विभाग की योजनाओं एवं हितग्राहियों की संख्या की जानकारी दी। अध्यक्ष एमआर निषाद ने बैठक में कलेक्टर की उपस्थिति पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए कार्यों की सराहना की तथा शासन की मंशा अनुसार मत्स्य विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को पहुंचाने निर्देशित किया। उन्होंने शासन के अनुदान का फायदा हर मछुआ समिति को मिले यही हमारा प्रयास है। मछली व्यवसाय का कारोबार बहुत ही सरल है सिर्फ सुरक्षा और रक्षा करने की आवश्यकता है। छत्तीसगढ़ शासन ने मछली पालकों को कृषि का दर्जा दिया है इसलिए सभी किसान भाई इसका अधिक से अधिक लाभ ले। सभी प्रकार के समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने उपस्थित मछुआ समिति के सदस्यों को विभाग द्वारा संचालित शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया और कहा कि हमारे जिले में काफी तलाब एवं जलाशय है। गौठान में भी डबरी का निर्माण किया जा रहा है इसमें मछली उत्पादन कर लाभ अर्जित किया जा सकता है। उन्होंने मत्स्य विभाग के अधिकारी को प्रशिक्षण का व्यवस्था कर विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी देने एवं अधिक लाभ मिले ऐसे प्रजातियों के मछलियों को पालन करने निर्देशित किया है।

बैठक में उपस्थित जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े, गौठान समिति के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य कुलदीप बिहारी, महेश्वर पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव भजन मरावी ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मछली पालन एक अच्छा व्यवसाय है जो सरल एवं कम खर्चीला है। इससे अधिक लाभ अर्जित किया जा सकता है उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ लेने सभी उपस्थित मछुआ समिति के सदस्यों एवं किसानों को प्रेरित किया। उन्होंने मछली पालन से संबंधित प्रक्रियाओं को प्रशिक्षण देकर और अधिक लाभान्वित करने मछली पालन विभाग के अधिकारी को आग्रह किया। मछली पालन समिति के सदस्यों ने शासन की योजनाओं का लाभ मिलने पर प्रसन्नता प्रकट करते ही शासन एवं प्रशासन के सहयोग के लिए धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया है। बैठक में उपस्थित मछुआरा समाज के पदाधिकारियों ने मछुआरों की समस्याओं और हित को लेकर बैठक में कई सवाल अध्यक्ष के सामने रखे। वहीं मछुआरों के हित के लिए कई नीति व योजना बनाने की मांग की। मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद ने कहा कि मछुआरों के हित के लिए शासन स्तर से कई नीति बनाएंगे। उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को जानने के लिए लगातार उनके द्वारा क्षेत्र का दौरा किया जा रहा है, ताकि उनकी परेशानियों को नजदीकी से देखा व सुना जा सके। बैठक जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम, उप पंजीयक सहकारिता विभाग श्री जीएस शर्मा, सहायक संचालक कृषि डीएम पैकरा, अग्रणी बैंक प्रबंधक शिबू ईपेन,जनपद सीईओ उत्तम रजक, सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी, मोहम्मद निजामुद्दीन, निलेश सोनी, सहायक मत्स्य अधिकारी सूर्यमणि द्विवेदी, रामस्वरूप बियर, मत्स्य निरीक्षक शशांक अनंत, नीलमणि, दिगेश्वर, मनरेगा एवं एन आरएलएम सहित विभाग के अधिकारी, मछुआ समिति पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम ने आभार प्रकट किया।

* मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने किया मछली जाल एवं आइस बॉक्स का वितरण.

मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद ने बैठक पश्चात 11 हितग्राहियों को मछली जाल एवं आइस बॉक्स का वितरण किया। जिसमें श्री रायमंगल राजवाड़े सरोवर मछुआ सहकारी समिति मर्यादित ग्राम पचीरा को मछली जाल एवं आइस बॉक्स, परमेश्वर प्रसाद सरोवर मछुआ सहकारी समिति मर्यादित मछली जाल एवं आइस बॉक्स, सुमन यादव पिता गोवर्धन यादव को जाल का वितरण किया। इसी तरह श्रीमती कलावती ग्राम रसेरा को आइस बॉक्स, श्रीमती कुमारी सिंह गौठान मसीरा को आइस बॉक्स एवं अन्य हितग्राहियों को भी मछली जाल एवं आइस बॉक्स का वितरण किया गया।