शपथ ग्रहण समारोह छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन…

पत्थलगांव जितेन्द्र गुप्ता

शपथ ग्रहण समारोह छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन पत्थलगांव


छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन विकासखंड इकाई पत्थलगांव के कार्यकारिणी विस्तार एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन दिनांक 11/09/2022 दिन रविवार को देवाधिदेव किलकिलेश्वर महादेव के आशीर्वाद और बाबा कपिलदास मुनि जी के पावन सानिध्य में समस्त सहायक शिक्षक साथियों के गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमें विकासखंड अध्यक्ष यशवंत यादव के द्वारा विकासखंड कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कार्यकारिणी के कुल 56 नव नियुक्त सदस्यों के द्वारा पद और गोपनीयता का शपथ लिया। साथ ही आंदोलन और संगठनात्मक कार्यो में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले शिक्षक साथियों का सम्मान भी किया गया। पूर्व कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रांतीय सदस्य रीता भगत, राजकुमारी भगत, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष टिकेश्वर भोय, उपाध्यक्ष रत्नाकर खुंटिया, कोषाध्यक्ष अशोक कुर्रे, एवं विकासखंड के समस्त सहायक शिक्षक उपस्थित हुवे और इन सुखद पलों के साक्षी बने इसके लिए विकासखण्ड कार्यकारिणी सदैव आपका आभारी रहेगा। अंत में विकासखंड अध्यक्ष के द्वारा आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन संतोष जाटवर, मेराज अंसारी, संतोष सोनी, कुमत साय पैंकरा के द्वारा किया गया।