कांग्रेस के भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम…..

कांग्रेस के भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम…..
वाड्रफनगर – अब्दुल रशीद
बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम भारत जोड़ो पद यात्रा में शामिल हुवे। पद यात्रा पुलिस चौकी से होता हुवा काली मंदिर तक गई और वापस राजीव गांधी चौक धरना स्थल पर पहुंची साथ ही राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी सहित बड़ी सख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को घर- घर व अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और घर- घर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है।
दरअसल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने इस पद यात्रा की रूप रेखा तैयार की थी। जिसमें ब्लाक स्तर के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे साथ ही दूरदराज के लोग भी हाथों में तिरंगा लिए इस पद यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि आजादी के 75 वें वर्षगांठ के अवसर पर हम सभी भारत जोड़ो पद यात्रा पर निकले हुए हैं और सभी विधानसभा में होनी है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक यह अभियान चलाया जा रहा है जिसमें राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि 11 अगस्त से 17 अगस्त तक घर-घर तिरंगा फहराना है और आजादी का जश्न अच्छे से मनाना है।
भारत जोड़ो पदयात्रा में हरिहर प्रसाद यादव, जयप्रकाश जयसवाल, खलील अहमद,अशोक जयसवाल,श्रीमती सुषमा यादव,देवनारायण मरावी, मोनीष अब्दुल्ला रामदेव जागते, नंदलाल सिंह श्यामले, अशोक गुप्ता,अश्वनी यादव,अखंड यादव, संजू यादव, दीपक यादव, दशरथ यादव, बाबर यादव, बबलू खान, अजय यादव, मुबारक सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ता शामिल रहे।
जिला प्रतिनिधि बलरामपुर