विश्व क्षय दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में हुआ विभिन्न कार्यक्रम का आगाज, कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया जागरुकता रैली रवाना…..

 

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर/ विश्व क्षय दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंर्तगत जिला चिकित्सालय परिसर से विश्व क्षय दिवस के अवसर पर जागरुकता रैली निकाली गई। जिसमें राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अधिकारी, कर्मचारी अस्पताल के स्टॉफ व व्ही.एम. नर्सिग कॉलेज तथा आई.एन.आर.सी. कॉलेज के छात्र एवं छात्राएं उस्थित रहे। जागरुकता रैली को कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखा कर चिकित्सालय परिसर से रवाना किया जो कि शहर के विभिन्न गली मोहल्ले से होते हुये संयुक्त जिला कार्यालय के बाद वापस जिला चिकित्सालय परिसर में समाप्त हुआ। तदउपरांत जिला चिकित्सालय के सभाकक्ष में विश्व क्षय दिवस की थीम ‘‘इन्वेस्ट टू इन्ड टीबी‘‘ सेव लाईवस विषय पर छात्र एवं छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके निर्णायक सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. शशि तिर्की, जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. के आर खुसरो, जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ. व्ही.बी. टोप्पो एवं सिस्टर दिलाश्री लकडा रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीक्षा काशी गु्रप आई.एन.आर.सी. कॉलेज सूरजपुर ने प्राप्त किया जबकि दूसरे स्थान पर इसी कॉलेज से चंचल सरजाल गु्रप एवं तीसरे स्थान पर व्ही. एम. कॉलेज बिश्रामपुर के प्रतिभा खूटे ग्रुप ने प्राप्त किया इसके उपरांत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें व्ही.एम. कॉलेज बिश्रामपुर से अंजू सोनी ने प्रथम और सालीनी इक्का ने दूसरा स्थान प्राप्त किया जबकि आई.एन.आर.सी कॉलेज सूरजपुर की भारती कॉशी तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ती पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान विश्व क्षय दिवस के अवसर पर टीबी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. व्ही.बी. टोप्पो ने जिले में संचालित राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम का पूर्ण विवरण दिया और मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. के आर खुसरो ने अपने उन्दबोधन में टीबी बीमारी से समाज में पडने वाले प्रभाव के बारे में प्रकाश डाला तथा इसके होने वाले प्रभाव के बारे में प्रकाश डाला तथा उसके रोकथाम हेतु समाज से आगे आने हेतु आग्रह किया। सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. शशि तिर्की ने भी क्षय रोग के लक्ष्ण एवं उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. सिंह ने अपने उद्बोधन में बताया की राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के कारण आज टीबी का इलाज बहुत सस्ता और सभी के पहुंच में है। यदि एैसा नही होता तो गरीब व्यक्ति ईलाज के अभाव में ही काल के गार में समा जाता। इसके अलावा पुरे कार्यक्रम की और विश्व क्षय दिवस क्यों मनाया जाता है उसके बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त एनटीईपी स्टॉफ व अस्पताल स्टॉफ ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया।