हर घर झण्डा अभियान के तहत जिले में तैयार किए जा रहे 60 हजार से अधिक राष्ट्रध्वज कलेक्टर ने जिले वासियों से की अपील….

 

* आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक घरों में भी लहराएगा तिरंगा.

* कलेक्ट्रेट परिसर में महिला स्व सहायता समूह द्वारा लगाया गया स्टॉल* 

* सरगुजा प्राधिकरण अध्यक्ष, संसदीय सचिव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, कलेक्टर, सीईओ एवं संयुक्त कलेक्टर ने झंडा खरीद कर स्व सहायता समूह का उत्साहवर्धन किया.

* कलेक्टर ने जिले वासियों से की हर घर तिरंगा के तहत तिरंगा झंडा फहराने अपील.

शमरोज खान सूरजपुर
सूरजपुर/ आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर राज्य शासन के दिशानिर्देश अनुसार हर घर झंडा अभियान हेतु जिला प्रशासन द्वारा जिले के आमजन को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में झंडा फहराने हेतु प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा है। इस हेतु जिला स्तर पर जिला श्रम पदाधिकारी श्री घनश्याम पाणिग्रही को नोडल नियुक्त करते हुए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत गठित महिला स्व सहायता समूह को झंडा निर्माण हेतु कार्य प्रदान किया गया है।

जिला मिशन प्रबंधक  ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि स्व सहायता समूहों को आज दिनांक तक लगभग 60000 झंडों का आर्डर प्राप्त हो चुका है। जिले के 28 से अधिक स्व सहायता समूह के द्वारा अब तक 45000 झंडा तैयार कर लिये गए हैं। इस अभियान के तहत आज 2 अगस्त 2022 को सूरजपुर विकासखंड के उजाला महिला ग्राम संगठन के द्वारा झंडा वितरण हेतु कलेक्ट्रेट कार्यालय सूरजपुर में स्टॉल लगाया गया। इसी दौरान स्टाल में सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक प्रेमनगर खेलसाय सिंह, संसदीय सचिव एवं विधायक भटगांव  पारसनाथ राजवाड़े, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  नरेश राजवाड़े, कलेक्टर सुश्री इफत आरा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री लीना कोसम, अपर कलेक्टर  शिव बनर्जी एवं अन्य अधिकारी एवं जन प्रतिनिधियों, पत्रकारगण एवं आम नागरिक द्वारा झंडा खरीद कर स्व सहायता समूह का उत्साहवर्धन किया गया। आज लगाए गए स्टाल द्वारा समूह की महिलाओं द्वारा लगभग 7000 रुपये का आय प्राप्त किया गया। राष्ट्र के स्वाभिमान के मुद्दे में अपने योगदान हेतु अवसर प्रदान करने एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर प्रदान किये जाने हेतु महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन का आभार प्रदर्शित किया गया। कलेक्टर से प्राप्त निर्देशानुसार स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा इस सप्ताह में ही सभी ब्लॉक मुख्यालयों में स्टाल लगाए जाएंगे।

* कलेक्टर ने जिले वासियों से की हर घर तिरंगा के तहत तिरंगा झंडा फहराने अपील.

आजादी के अमृत महोत्सव यानी स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रीय स्तर पर हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है । इसके अंतर्गत दिनांक 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी घरों एवम शासकीय भवनों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाना है, जिसके तारतम्य में आज जिला कार्यालय प्रांगण में महिला स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित तिरंगे झंडे की बिक्री हेतु स्टॉल लगाया गया है। कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने जिले वासियों से अपील की हैं कि आजादी के इस अमृत महोत्सव में बढ़ चढ़कर भाग लें, इन तीन दिवसों में आदर्श ध्वज संहिता के मानदंडों के अनुरूप अपने घरों और शासकीय भवनों, निजी भवनों में राष्ट्रध्वज फहराकर भारतीय नागरिक होने का फर्ज अदा करें।